1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. मराठवाड़ा: पहले सूखे ने मारा, अब बारिश से परेशान

मराठवाड़ा: पहले सूखे ने मारा, अब बारिश से परेशान

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Oct 04, 2016 11:10 pm IST,  Updated : Oct 04, 2016 11:10 pm IST

10 दिन पहले तक मराठवाड़ा के किसान बारिश होने पर उल्लास और उमंग का अनुभव कर रहे थे अब वही बारिश उनके लिए मुसीबत बन गई है।

Marathwada Rain- India TV Hindi
Marathwada Rain

मुंबई: 10 दिन पहले तक मराठवाड़ा के किसान बारिश होने पर उल्लास और उमंग का अनुभव कर रहे थे अब वही बारिश उनके लिए मुसीबत बन गई है। पिछले 10 दिनों से हो रही लगातार बारिश से कई इलाके डूब चुके हैं। करीब 50 फीसदी फसले भारी बारिश के चलते नष्ट हो गई है। 

देश-विदेश की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें

करीब 45 लाख हेक्टेयर में से 22 लाख हेक्टेयर इलाके में लगी फसलें नष्ट हो चुकी है। हालांकि यह शुरुआती आकलन है। बारिश बंद होने के बाद सही तस्वीर समाने आ पाएगी।

मराठवाड़ा के लातूर बीड और उस्मानाबाद पिछले साल तक सूखे से बुरी तरह प्रभावित थे। लेकिन अब बारिश से तबाह हैं। उस्मानाबाद में 3.5 लाख हेक्टेयर में से 2 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में लगी फसलें तबाह हो गई है। बीड में 4 लाख हेक्टेयर में लगी फसलें तबाह हुई हैं। सबसे ज्यादा नुकसान सोयाबीन और कपास की फसलों को हुआ है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत