नई दिल्ली: वस्तु और सेवा कर (GST) के कार्यान्वयन को लेकर भले ही अनिश्चितता हो लेकिन एनएसीईएन ने इस कर प्रणाली के लिए बड़ी संख्या में अधिकारियों को प्रशिक्षण दे दिया है। नेशनल एकेडमी आफ कस्टम्स, एक्साइज व नार्कोटिक्स (NCEAN) को केंद्र व राज्यों के 60,000 अधिकारियों को प्रशिक्षण का जिम्मा दिया गया था जिसमें से तीन चौथाई को पहले ही प्रशिक्षण दिया जा चुका है।
एनएसीईएन के 17 दिसंबर तक के आंकड़ों के अनुसार 44,259 फील्ड अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया जा चुका है।
सरकार जीएसी को अप्रैल 2017 से लागू करना चाहती है लेकिन फिलहाल इस तारीख से इसके लागू होने की संभावना कम ही नजर आ रही है। जीएसटी परिषद की सात बैठकें हो चुकी हैं लेकिन कुछ महत्वपूर्ण मुद्दों पर अब भी सहमति नहीं बनी है।
एनएसीईएन के आंकड़ों के अनुसार 1600 के लक्ष्य के विपरीत 2060 ट्रेनर को भी प्रशिक्षण दिया गया है।