1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. अर्धसैनिक बल के जवानों को मिलेगा बैटल कैजुअल्टी का दर्जा

अर्धसैनिक बल के जवानों को मिलेगा बैटल कैजुअल्टी का दर्जा

 Written By: Bhasha
 Published : Sep 27, 2016 10:38 pm IST,  Updated : Sep 27, 2016 10:38 pm IST

बीएसएफ, सीआरपीएफ और आईटीबीपी जैसे केंद्रीय अर्धसैनिक बलों के जवानों और अधिकारियों को जल्द ही सशस्त्र बलों की तर्ज पर बैटल कैजुअल्टी का दर्जा दिया जाएगा

Paramilitry forces- India TV Hindi
Paramilitry forces Image Source : PTI

नयी दिल्ली: बीएसएफ, सीआरपीएफ और आईटीबीपी जैसे केंद्रीय अर्धसैनिक बलों के जवानों और अधिकारियों को जल्द ही सशस्त्र बलों की तर्ज पर बैटल कैजुअल्टी का दर्जा दिया जाएगा जिससे उनके परिवार शिक्षा और आजीविका के लिए विशेष रियायती फायदे उठा सकेंगे। 

देश-विदेश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

अधिकारियों ने कहा कि सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने कुछ समय पहले इस संबंध में प्रस्ताव रखा था, जिसे केंद्रीय गृह मंत्रालय ने मंजूरी देने के लिए सैद्धांतिक सहमति जता दी है। इस विषय को मंगलवार को गृहमंत्री राजनाथ सिंह के साथ एक समीक्षा बैठक में उठाया गया था। 

अधिकारियों ने कहा कि बैटल कैजुअल्टी का दर्जा मिलने से सेवा के दौरान जान गंवाने वाले अधिकारियों और जवानों के परिजन शैक्षणिक फायदे, बच्चों के लिए ऋण, राज्य सरकार और निजी क्षेत्र में नौकरियां पाने, कोई गैस एजेंसी अथवा पेट्रोल पंप चलाने के लिये लाइसेंस जैसे विशेष फायदे उठा सकेंगे। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत