1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. पोस्ट ग्रेजुएशन करने वाले हर छात्र का बनेगा पासपोर्ट, हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर का ऐलान

पोस्ट ग्रेजुएशन करने वाले हर छात्र का बनेगा पासपोर्ट, हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर का ऐलान

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Mar 31, 2021 01:06 pm IST,  Updated : Mar 31, 2021 01:18 pm IST

मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने बताया कि कॉलेज विद्यार्थियों के निशुल्क पासपोर्ट बनाने के लिए अभी जो कार्यक्रम चल रहा है उसके तहत पासपोर्ट के लिए आवेदन करने वाले लगभग 6800 विद्यार्थियों का पासपोर्ट बनाया जा चुका है।

मुख्यमंत्री मनोहर लाल...- India TV Hindi
मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने बताया कि कॉलेज विद्यार्थियों के निशुल्क पासपोर्ट बनाने के लिए अभी जो कार्यक्रम चल रहा है उसके तहत पासपोर्ट के लिए आवेदन करने वाले लगभग 6800 विद्यार्थियों का पासपोर्ट बनाया जा चुका है।  Image Source : TWITTER @CPVINDIA

चंडीगढ़। हरियाणा में पोस्ट ग्रेजुएशन करने वाले हर छात्र का अब पासपोर्ट बनाया जाएगा। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने बुधवार को इसकी घोषणा की है। मुख्यमंत्री ने बताया कि चाहे कोई छात्र पासपोर्ट बनाने के लिए आवेदन करेगा या नहीं, पोस्ट ग्रेजुएशन करने वाली सभी छात्रों का पासपोर्ट बनाना जरूरी होगा। हरियाणा में कॉलेज विद्यार्थियों के निशुल्क पासपोर्ट के लिए अभी जो योजना चलाई जा रही है उसी योजना के तहत स्नात्कोतर करने वाले हर छात्र का पासपोर्ट तैयार किया जाएगा। 

मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने बताया कि कॉलेज विद्यार्थियों के निशुल्क पासपोर्ट बनाने के लिए अभी जो कार्यक्रम चल रहा है उसके तहत पासपोर्ट के लिए आवेदन करने वाले लगभग 6800 विद्यार्थियों का पासपोर्ट बनाया जा चुका है। 

कॉलेज में ही पासपोर्ट के लिए आवेदन करने से कालेज विद्यार्थियों को पासपोर्ट बनवाने की जटिल प्रक्रिया से नहीं गुजरना पड़ता। विद्यार्थियों को पुलिस वेरिफिकेशन जैसी प्रक्रिया का सामना नहीं करना पड़ता। विद्यार्थियों को सिर्फ अपने जरूरी दस्तावेज ही दिखाने होते हैं, जिन्हें ऑनलाइन अपलोड किया जा सकता है। कॉलेज से आवेदन करने पर कॉलेज का पहचान पत्र भी एक आईडी की तरह ही काम करता है। विद्यार्थियों के आवेदन में कोई अतिरिक्त खर्च नहीं लगेगा बल्कि पासपोर्ट कार्यालय की ओर से निर्धारित शुल्क 1500 रुपये ही लगता है।

कॉलेज में पासपोर्ट बनाने की इस योजना को हरियाणा सरकार ने कुछ समय पहले लॉन्च किया था लेकिन विद्यार्थियों में इसकी जानकारी का अभाव था जिसके बाद राज्य सरकार ने सभी कॉलेजों से कहा था कि छात्रों को इसके बारे में जानकारी दें। सरकार की इस पहले के बाद अबतक 6800 छात्रों के पासपोर्ट बनाए जा चुके हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत