1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. जल्द बाजार में डेयरी उत्पाद पेश करेगा पतंजलि

जल्द बाजार में डेयरी उत्पाद पेश करेगा पतंजलि

 Written By: India TV News Desk
 Published : Jun 12, 2016 09:56 pm IST,  Updated : Jun 12, 2016 09:56 pm IST

योग गुरू रामदेव ने रविवार को कहा कि पतंजलि फर्म जल्दी ही नए डेयरी उत्पाद, पशु आहार तथा प्राकृतिक खाद पेश करेगी। कंपनी ने अगले साल तक कुल 10,000 करोड़ रुपए के कारोबार का लक्ष्य रखा है।

Patanjali
- India TV Hindi
Patanjali

चंडीगढ़: योग गुरू रामदेव ने रविवार को कहा कि पतंजलि फर्म जल्दी ही नए डेयरी उत्पाद, पशु आहार तथा प्राकृतिक खाद पेश करेगी। कंपनी ने अगले साल तक कुल 10,000 करोड़ रुपए के कारोबार का लक्ष्य रखा है। रामदेव ने यहां कहा, हम दूध जैसे और डेयरी उत्पाद लाएंगे। हम 3-4 डेयरी परियोजनाएं स्थापित करेंगे ताकि किसानों को सशक्त बनाया जाए और लोगों को बिना मिलावट वाले सामान मिले।

उन्होंने कहा कि पतंजलि समूह प्राकृतिक औषधि, प्राकृतिक खाद्य पदार्थ, डेयरी उत्पाद, पशु चारा तथा प्राकृतिक खाद जैसे छह क्षेत्रों पर ध्यान देगी। रामदेव ने कहा, हमारा कारोबार अगले वर्ष 10,000 करोड़ रुपए का पहुंच जाएगा। उन्होंने कहा, हम पशु आहार लेकर आएंगा जिसमें कोई यूरिया नहीं होगा। इससे मवेशियों को लाभ होगा। रामदेव ने दावा किया कि उन्होंने मवेशियों को जो आहार दिया जाता है, उसमें 1-4 प्रतिशत यूरिया होता है जिससे देश में 50 प्रतिशत गायों पर विपरीत प्रभाव पड़ता है।

योगगुरू ने यह भी कहा कि पंतजलि समूह फसलों के लिए प्राकृतिक खाद भी लाएगा जिसमें सूक्ष्म खनिज, विटामिन आदि होंगे। उन्होंने कहा कि पंतजलि समूह अस्वास्थ्यवद्र्धक उत्पाद बाजार में नहीं लाएगा। मैं कभी भी बाजार में मांस, शराब, मांसाहारी उत्पाद जैसे अस्वास्थ्यवर्धक उत्पाद बाजार में नहीं लाउंगा ये सभी उत्पाद नुकसानदायक हैं।

पतंजलि के सरसों तेल के विज्ञापन को लेकर आलोचना के बारे में रामदेव ने कहा कि विज्ञापन को रोक दिया गया है। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि पतंजलि का किसी घरेलू ब्रांड के अधिग्रहण का कोई इरादा नहीं है। रामदेव ने कहा कि आटा, दवा, चावल जैसे 250 से अधिक उत्पाद न-लाभ-न-नुकसान के आधार पर बेचे जा रहे हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत