1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़े, आधी रात से लागू होंगी कीमतें

पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़े, आधी रात से लागू होंगी कीमतें

 Written By: India TV News Desk
 Published : Jun 15, 2016 09:32 pm IST,  Updated : Jun 15, 2016 09:33 pm IST

पेट्रोल की कीमत में 5 पैसे प्रति लीटर और डीजल की कीमत में 1.26 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई है।

petrol- India TV Hindi
petrol

नई दिल्ली: पेट्रोल की कीमत में 5 पैसे प्रति लीटर और डीजल की कीमत में 1.26 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई है। नई कीमतें आज आधी रात से लागू होगी। दिल्ली में पेट्रोल की कीमतें बढ़कर 65.65 रुपए प्रति लीटर पहुंच गई है। वहीं एक लीटर डीजल के लिए आपको 55.19 रुपए चुकाने होंगे। मई से अब तक पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगातार चौथे बार बढ़ोतरी हुई है।

एक्सपर्ट्स के मुताबिक अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी के कारण कंपनियों ने यह फैसला किया है। वैश्विक बजार में कच्चे तेल की कीमत और डॉलर के मुकाबले रुपए में घट बढ़ के आधार पर देश की सरकारी तेल कंपनियां हर 15 दिनों में पेट्रोल-डीजल की कीमतों का समीक्षा करती है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत