जोहानिसबर्ग : संरक्षण की कोशिश के चलते बाघों की आबादी में 30 फीसदी इजाफा होने के साथ भारत 10 और बाघ संरक्षण क्षेत्र बनाने की योजना बना रहा है। देश में अभी ऐसे 49 रिजर्व हैं। भारत सरकार में बाघ संरक्षक सहायक निदेशक बिशन सिंह बोनल ने जोहानिसबर्ग में हुए कंवेंशन ऑन इंटरनेशनल ट्रेड इन इनडेंजर्ड स्पेशीज में यह जानकारी दी।
देश-विदेश की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें
उन्होंने कहा कि भारत में बाघों की आबादी में 30 फीसदी वृद्धि हुई है। देशों में बाघों की संख्या 2, 226 है जो इस विलुप्तप्राय प्रजाति की वैश्विक आबादी का 70 फीसदी है। उन्होंने बताया कि भविष्य में 10 और बाघ संरक्षण क्षेत्र बनाने की योजना है। फिलहाल 18 राज्यों में 49 बाघ संरक्षण क्षेत्र हैं।