1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. PM मोदी ने लुधियाना में राष्ट्रीय SC/ST केंद्र की शुरुआत की

PM मोदी ने लुधियाना में राष्ट्रीय SC/ST केंद्र की शुरुआत की

 Written By: Bhasha
 Published : Oct 18, 2016 04:55 pm IST,  Updated : Oct 18, 2016 05:06 pm IST

लुधियाना: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पंजाब में लुधियाना में आज अनुसूचित जाति एवं जनजाति (एससी एवं एसटी) समुदाय के उद्यमियों की सहायता के लिये राष्ट्रीय एससी-एसटी केंद्र की शुरूआत की। (देश-विदेश की बड़ी खबरें पढ़ने

pm modi- India TV Hindi
pm modi

लुधियाना: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पंजाब में लुधियाना में आज अनुसूचित जाति एवं जनजाति (एससी एवं एसटी) समुदाय के उद्यमियों की सहायता के लिये राष्ट्रीय एससी-एसटी केंद्र की शुरूआत की।

(देश-विदेश की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें)

आरंभिक 490 करोड़ रुपये के निवेश से शुरू किया जा रहा यह केंद्र एससी एसटी उद्यमियों की बाजारों तक पहुंच व संपर्क बढाने, निगरानी, क्षमता निर्माण, वित्तीय सहायता से जुड़ी योजनाओं का लाभ उठाने तथा अपने उद्योग में सबसे अच्छी पद्धतियों को आपस में साझा करने में उनकी मदद करेगा।

यह केंद्रीय लोक उपक्रमों को लघु उद्योगों से न्यूनतम खरीद के लिए सरकार द्वारा निर्धारित लक्ष्यो को पूरा करने में सक्षम बनाएगा। सार्वजनिक खरीद नीति 2012 के तहत मंत्रालयों, विभागों तथा सीपीएसई को अपनी कुल खरीद का चार प्रतिशत अनुसूचित जीति-जनजाति उद्यमियों से खरीदना होगा।

वित्त मंत्री अरुण जेटली ने अपने बजट भाषण में एमएसएमई मंत्रालय के अंतर्गत राष्ट्रीय अनुसूचित जाति-जनजाति केंद्र खोलने की घोषणा की थी।

मोदी ने लुधियाना में कताई करने वाली महिलाओं में बांटे 500 चरखे

वहीं, पीएम मोदी ने कताई करने वाली महिलाओं के बीच आज लकड़ी से बने 500 पारंपरिक चरखे वितरित किए। ये महिलाएं पांच स्थानीय खादी संस्थानों से जुड़ी हैं। ये चरखे खादी एवं ग्रामीण उद्योग आयोग (केवीआईसी) की ओर से दिए गए हैं।

कताई करने वाली इन महिलाओं को पंजाब के विभिन्न इलाकों से चुना गया। प्रधानमंत्री ने एक प्रदर्शनी भी देखी और खुद भी चरखा चलाकर देखा। पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने इस अवसर पर कहा कि चरखों के वितरण से इन परिवारों को आमदनी में मदद मिलेगी।

देखिए वीडियो-

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत