1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. ग्रेवाल आत्महत्या के संबंध में पुलिस ने तीन व्यक्तियों से की पूछताछ

ग्रेवाल आत्महत्या के संबंध में पुलिस ने तीन व्यक्तियों से की पूछताछ

 Written By: India TV News Desk
 Published : Nov 06, 2016 06:45 am IST,  Updated : Nov 06, 2016 06:45 am IST

नई दिल्ली: OROP के मुद्दे पर कथित रूप से आत्महत्या करने वाले पूर्व सैनिक की आत्महत्या के संबंध में दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने तीन व्यक्तियों से पूछताछ की। 70 वर्षीय पूर्व सैनिक राम

किशन ग्रेवाल- India TV Hindi
किशन ग्रेवाल

नई दिल्ली: OROP के मुद्दे पर कथित रूप से आत्महत्या करने वाले पूर्व सैनिक की आत्महत्या के संबंध में दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने तीन व्यक्तियों से पूछताछ की। 70 वर्षीय पूर्व सैनिक राम किशन ग्रेवाल ने एक नवंबर को जवाहर भवन के पीछे लॉन में जहर खा लिया था। जवाहर भवन में ही विदेश मंत्रालय स्थित है। उन्हें आरएमएल अस्पताल ले जाया गया लेकिन उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।

ग्रेवाल ओआरओपी के मुद्दे पर रक्षा मंत्रालय में ज्ञापन सौंपने के लिए अपने तीन साथियों के साथ दिल्ली आये थे। अपराध शाखा के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, उनके साथ मौजूद रहे राजकुमार नामक व्यक्ति एक सामाजिक कार्यकर्ता हैं। पृथ्वी और जगदीश भी भूतपूर्व सैनिक हैं। पूछताछ के लिए उन्हें अपराध शाखा के दफ्तर बुलाया गया। हमने उस दौरान हुए घटनाक्रम का सही सही पता लगाने के लिए उनसे पूछताछ की। पूछताछ के बाद सभी को जाने दिया गया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत