1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. ‘सरकार और पूरे सदन को सैफुल्ला के पिता मोहम्मद सरताज पर फख्र है’

‘सरकार और पूरे सदन को सैफुल्ला के पिता मोहम्मद सरताज पर फख्र है’

 Written By: India TV News Desk
 Published : Mar 09, 2017 01:01 pm IST,  Updated : Mar 09, 2017 02:16 pm IST

नई दिल्ली: केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने लोकसभा में लखनऊ एनकाउंटर को लेकर कहा सैफुल्ला के पिता मोहम्मत सरताज पर सरकार और पूरे सदन को फख्र है। उन्होंने कहा कि मैं और पूरा सदन सैफुल्ला

Rajnath Singh- India TV Hindi
Rajnath Singh

नई दिल्ली: केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने लोकसभा में लखनऊ एनकाउंटर को लेकर कहा सैफुल्ला के पिता मोहम्मत सरताज पर सरकार और पूरे सदन को फख्र है। उन्होंने कहा कि मैं और पूरा सदन सैफुल्ला के पिता के प्रति सहानुभूति व्यक्त करता हूं। बेटे की देशद्रोही हरकतों की वजह से उन्हें अपने बेटे को खोना पड़ा।

सैफुल्ला के पिता ने कहा कहा था कि जो देश का न हुआ वह मेरा कैसे हो सकता है। उसने कोई सही काम तो किया नहीं। मुझे उसका मुंह नहीं देखना। सैफुल्ला ने मुझे शर्मिदा कर दिया। हर किसी के लिए देश पहले है, लेकिन सैफुल्ला के लिए नहीं। जो देश का नहीं, वह मेरा क्या होगा।

राजनाथ ने मध्य प्रदेश में भोपाल-उज्जैन पैसेंजर ट्रेन ब्लास्ट पर कहा कि मध्य प्रदेश में भोपाल-उज्जैन पैसेंजर ट्रेन में विस्फोट हुआ, जिसमें 10 लोग घायल हुए। अज्ञात आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। शुरुआती जांच से पता चला है कि विस्फोटक के लिए आईइडी का इस्तेमाल किया गया। जांच के लिए केंद्रीय एजेंसियों से संपर्क किया गया। वहां इस संबंध में तीन संदिग्धों को गिरफ्तार में किया गया। जांच के आधार पर यूपी में छापेमारी की गई। इसके बाद सैफुल्ला की जानकारी मिली।

सैफुल्ला को गिरफ्तार करने के प्रयास किए गए, लेकिन उसने आत्मसमर्पण नहीं किया। उसने एटीएस पर फायरिंग कर दी। कई घंटों की मुठभेड़ के बाद सैफुल्ला को मार गिराया गया। एटीएस ने कानपुर से भी एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया। इस पूरे घटनाक्रम में अब तक छह गिरफ्तारियां हुई है। मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश ने तेज कार्रवाई की। इस पूरे प्रकरण की जांच एनआईए को सौंप दी गई है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत