1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. विख्यात शास्त्रीय गायिका किशोरी अमोनकर का निधन

विख्यात शास्त्रीय गायिका किशोरी अमोनकर का निधन

 Written By: India TV News Desk
 Published : Apr 04, 2017 11:14 am IST,  Updated : Apr 04, 2017 11:14 am IST

हिंदुस्तानी शास्त्रीय गायकी की अग्रणी किशोरी अमोनकर का सोमवार को मुंबई में निधन हो गया। वह 84 साल की थीं। अमोनकर ने गायन और जयपुर घराने की बारीकियां अपनी मां से सीखी थी। अमोनकर की माता मोगुबाई कुर्दिकर जानीमानी गायिका थीं।

Kishori Amonkar- India TV Hindi
Kishori Amonkar

मुंबई: हिंदुस्तानी शास्त्रीय गायकी की अग्रणी किशोरी अमोनकर का सोमवार को मुंबई में निधन हो गया। वह 84 साल की थीं। सूत्रों ने बताया कि मध्य मुंबई स्थित आवास पर संक्षिप्त बीमारी के बाद उन्होंने अंतिम सांस ली। 

अमोनकर का जन्म 10 अप्रैल 1932 को हुआ था। कला और संगीत के प्रति उनके योगदान के लिए अमोनकर को 1987 में पद्म भूषण और 2002 में पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया था। 2010 में उन्हें संगीत नाटक अकादमी का फेलो नियुक्त किया गया था।

अमोनकर ने गायन और जयपुर घराने की बारीकियां अपनी मां से सीखी थी। अमोनकर की माता मोगुबाई कुर्दिकर जानीमानी गायिका थीं। उन्होंने जयपुर घराने के पुरोधा अल्लादिया खां साहेब से संगीत की शिक्षा ली थी। उन्होंने गायिकी की अपनी अलग शैली विकसित की थी, जिसमें अन्य घरानों का प्रभाव भी झलकता था। हालांकि आम तौर पर उन्हें जयपुर घराने का ही माना जाता रहा।

उन्हें हिंदुस्तानी संगीत की पारंपरिक रागों पर शास्त्रीय ख्याल गायिकी में महारत हासिल थी। लेकिन ठुमरी, भजन और फिल्मी संगीत में भी उन्होंने पहचान बनाई। संगीतज्ञ होने के साथ-साथ अमोनकर लोकप्रिय वक्ता भी थीं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हिन्दुस्तानी शास्त्रीय गायक किशोरी आमोनकर के निधन पर संवेदना व्यक्त की, उन्होंने कहा कि अमोनकर का निधन भारतीय शास्त्रीय संगीत के लिए एक अपूरणीय क्षति है। उसके निधन से गहरा दुःख हुआ हैं, उसकी आत्मा को शांति मिले।

महाराष्ट्र के राज्यपाल सी. विद्यासागर राव और मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस ने उनके निधन पर शोक जताया है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत