नई दिल्ली: नई दिल्ली के सिविल लाइंस इलाके में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है जिसमें एक साढ़े तीन साल के मासूम की मौत हो गई है। जानकारी के मुताबिक मासूम को एक स्कूल वैन ने कुचल दिया जिसके कारण उसकी मौत हो गई। बच्चा इसी वैन में स्कूल से लौटा था। दरअसल जब वैन का ड्राइवर बच्चे को ड्रॉप करने के बाद वैन मोड़ रहा था उसी वक्त बच्चा वैन के ठीक नीचे आ गया, जिस वजह से उसकी मौत हो गई। पुलिस ने वैन के ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है।