1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. AAP सरकार की ओर से पेश नौकरी में रोहित वेमुला के भाई की रुचि नहीं

AAP सरकार की ओर से पेश नौकरी में रोहित वेमुला के भाई की रुचि नहीं

 Written By: Bhasha
 Published : May 17, 2016 04:26 pm IST,  Updated : May 17, 2016 04:26 pm IST

नई दिल्ली: केजरीवाल सरकार ने आज दिल्ली उच्च न्यायालय को सूचित किया कि उसने हैदराबाद केन्द्रीय विश्वविद्यालय के दिवंगत दलित शोध छात्र रोहित वेमुला के भाई को अनुकंपा के आधार पर जो रोजगार की पेशकश

rohit vemula brother- India TV Hindi
rohit vemula brother

नई दिल्ली: केजरीवाल सरकार ने आज दिल्ली उच्च न्यायालय को सूचित किया कि उसने हैदराबाद केन्द्रीय विश्वविद्यालय के दिवंगत दलित शोध छात्र रोहित वेमुला के भाई को अनुकंपा के आधार पर जो रोजगार की पेशकश की थी, उसमें उसने कोई रूचि नहीं जताई। रोहित वेमुला ने आत्महत्या कर ली थी।

दिल्ली सरकार ने यह बात मुख्य न्यायाधीश जी. रोहिणी और न्यायमूर्ति जयंत नाथ की पीठ के समक्ष कही। उसने रोहित के भाई को रोजगार की पेशकश करने के अपने फैसले के खिलाफ दायर एक जनहित याचिका भी रद्द करने का आग्रह किया। उल्लेखनीय है कि अधिवक्ता अवध कौशिक ने रोहित के भाई वेमुला राजा चैतन्य कुमार को समूह सी की नौकरी और साथ ही सरकारी आवास देने के आप सरकार के 24 फरवरी के फैसले को यह कहते हुए चुनौती दी है कि यह अवैध, मनमाना और राजनीति से प्रेरित है।

दिल्ली सरकार के अतिरिक्त स्थाई वकील गौतम नारायण ने खंडपीठ को सूचित किया, प्रतिवादी 4 (रोहित वेमुला के भाई) ने हमें लिखा है कि वह अनुकंपा के आधार पर पेश किया गया रोजगार नहीं चाहते हैं। इसलिए यह याचिका निराधार हो जाती है। बहरहाल, अदालत ने सरकार को निर्देश दिया कि वह याचिका में लगाए गए आरोपों के संबंध में अदालत के समक्ष पेश अपनी बातों को दो हफ्तों के अंदर एक संक्षिप्त हलफनामे में पेश करे। अदालत ने इस मामले की सुनवाई के लिए 13 जुलाई की अगली तारीख मुकर्रर की।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत