1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. RPF जवान ने पत्नी का गला रेत खुद फांसी लगाई

RPF जवान ने पत्नी का गला रेत खुद फांसी लगाई

 Written By: IANS
 Published : Oct 24, 2016 07:32 am IST,  Updated : Oct 24, 2016 07:32 am IST

उत्तर प्रदेश की राजधानी के आलमबाग क्षेत्र में एक आरपीएफ सिपाही ने पत्नी से झगड़े के बाद उसका गला चाकू से रेत दिया और फिर खुद भी फांसी के फंदे से झूल गया।

rpf jawan murders wife and commits suicide- India TV Hindi
rpf jawan murders wife and commits suicide

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी के आलमबाग क्षेत्र में एक आरपीएफ सिपाही ने पत्नी से झगड़े के बाद उसका गला चाकू से रेत दिया और फिर खुद भी फांसी के फंदे से झूल गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच पड़ताल कर रही है। मूल रूप से बिजनौर निवासी 23 वर्षीय पुष्पेंद्र सिंह एक वर्ष पूर्व ही आरपीएफ में चयनित हुआ था। बीते मार्च माह में पुष्पेंद्र की शादी टांडा निवासी प्रियंका सिंह से हुई थी। पति-पत्नी दोनों आलमबाग के टेढ़ी पुलिया स्थित सरकारी आवास में रह रहे थे। शनिवार रात पति और पत्नी में आपस में झगड़ा हो गया, जिसके बाद पुष्पेंद्र ने चाकू से प्रियंका का गला रेतकर हत्या कर दी।

पत्नी को मौत के घाट उतारने के बाद वह खुद भी फांसी के फंदे से लटक गया। जानकारी पाकर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़ा तो दोनों को मृत पाया।

एसओ आलमबाग ने बताया कि दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर परिजनों को सूचित कर दिया गया है व मामले की जांच की जा रही है।

वारदात करने से पहले पुष्पेंद्र ने अपने पिता के फोन पर मैसेज किया था। पुष्पेंद्र ने मैसेज में लिखा, ‘‘पापा मैं गांव आना चाहता हूं लेकिन प्रिया आने से मना कर रही है। इसलिए अब न मैं रहूंगा न प्रियंका रहेगी।’’ बेटे का मैसेज पाकर पिता ने रेलवे पुलिस लखनऊ से संपर्क किया, जिसके बाद आलमबाग पुलिस को घटना की जानकारी मिली।

मौके पर पहुंचकर पुलिस ने दरवाजा तोड़ा तो प्रियंका का शव जमीन पर पड़ा था और गला रेता हुआ था, जबकि पुष्पेंद्र का शव साड़ी के सहारे लटक रहा था। पुलिस ने मौके से खून से सना चाकू भी बरामद किया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत