1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. RPSC JA Result: जानें, कब आएगा राजस्थान TRA परीक्षा का रिजल्ट

RPSC JA Result: जानें, कब आएगा राजस्थान TRA परीक्षा का रिजल्ट

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Nov 03, 2016 05:50 pm IST,  Updated : Nov 03, 2016 05:50 pm IST

राजस्थान लोक सेवा आयोग ने हाल ही में जूनियर आकाउंटेंट और तहसील राजस्व लेखाकार भर्ती-2013 परीक्षा का आयोजन किया था। इस परीक्षा के आयोजन के दो दिन बाद ही आयोग ने इसके दोनों प्रश्नपत्रों की उत्तर पत्रिका भी जारी कर दी थी।

Representational Image | PTI- India TV Hindi
Representational Image | PTI

जयपुर: राजस्थान लोक सेवा आयोग ने हाल ही में जूनियर आकाउंटेंट और तहसील राजस्व लेखाकार भर्ती-2013 परीक्षा का आयोजन किया था। इस परीक्षा के आयोजन के दो दिन बाद ही आयोग ने इसके दोनों प्रश्नपत्रों की उत्तर पत्रिका भी जारी कर दी थी। अब परीक्षार्थी इस परीक्षा के रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि अगले एक या दो दिन में ही इस परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा।

देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

इससे पहले कुछ ऐसी रिपोर्ट्स आई थीं जिनमें कहा गया था कि दिवाली से पहले ही इसके रिजल्ट जारी हो सकते हैं, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। यह परीक्षा 2013 में निकाली गई भर्ती के लिए आयोजित की गई थी और इससे पहले भी RPSC इस परीक्षा का आयोजन कर चुका है। इस परीक्षा का आयोजन RPSC की ओर से 4 अक्टूबर 2016 को करवाया गया। आयोग ने 6 अक्टूबर को अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर इस परीक्षा की उत्तर पत्रिका जारी कर दी थी। 

इस परीक्षा के जरिए RPSC 3 हजार से ज्यादा (3776) जूनियर अकाउंटेट और TRA की भर्ती करेगी। आयोग ने भर्ती को लेकर 16 अप्रैल 2015 को नोटिफिकेशन जारी किया था। इन दोनों पदों के लिए करीब 3 लाख लोगों ने आवेदन किया था। RPSC राजस्थान सरकार के अंतर्गत आने वाले खाली पदों के लिए भर्ती निकालता है और उसके लिए परीक्षा का आयोजन करके उसके नतीजे भी घोषित करता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत