1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. GOOD NEWS :दीपावली से पहले घोषित होगा RRB NTPC Prelims Result,ऐसे देखें

GOOD NEWS :दीपावली से पहले घोषित होगा RRB NTPC Prelims Result,ऐसे देखें

 Written By: India TV News Desk
 Published : Oct 24, 2016 04:45 pm IST,  Updated : Oct 24, 2016 04:45 pm IST

RRB NTPC प्रारंभिक परीक्षा (RRB NTPC Prelims Result 2016) का परीक्षा परिणाम इस सप्‍ताह दीपावली से पहले आने की संभावना है।

RRB NTPC results 2016- India TV Hindi
RRB NTPC results 2016

नई दिल्‍ली : RRB NTPC प्रारंभिक परीक्षा (RRB NTPC Prelims Result 2016) का परीक्षा परिणाम इस सप्‍ताह दीपावली से पहले आने की संभावना है। गौरतलब है कि इससे पहले कहा जा रहा था कि परीक्षा परिणाम दीपावली के बाद घोषित किए जाएंगे। एनटीपीसी दीपावली से पूर्व ही परीक्षा परिणाम घोषित करना चाहता है। हालांकि फेस्‍टीवल सीजन होने के चलते अगर देरी होती है तो ऐसे हालात में परीक्षा परिणाम दीपावली के बाद नवंबर के मध्‍य में घोषित किए जाएंगे।

 
50 लाखा छात्रों को है परीक्षा परिणाम का इंतजार, 2 लाख 50 हजार को अगले चरण के लिए मिल सकता है मौका: 

गौरतलब है RRB NTPC प्रारंभिक परीक्षा (RRB NTPC Result 2016) के परिणाम का इंतजार 50 लाख छात्रों को है जो इस बार इस परीक्षा में शामिल हुए है।संभावना जताई जा रही है कि इस बार जोन वाइज परीक्षा परिणाम घोषित किए जाएंगे और अगले चरण के लिए लगभग 4.8 फीसदी छात्रों को अवसर मिल सकता है।
एनटीपीसी पदों के रिक्‍त स्‍थान जिसके लिए परीक्षा आयोजित हुई : 18252 
पहले चरण में सफल छात्रों को मुख्‍य परीक्षा में शामिल होने का अवसर मिलेगा इसके बाद सफल हुए उम्‍मीदवारों में से आगे का चयन किया जाएगा।

ऐसे देखें RRB NTPC प्रारंभिक परीक्षा (RRB NTPC Prelims Result) :
•    परीक्षा परिणाम देखने के लिए RRB की मुख्‍य वेबसाइट पर जाएं।
•    उसके Result सेक्‍शन पर जाकर क्लिक करें
•    इसके बाद अपने जोन का चयन करें 
•    इसके बाद आप से कुछ जरूरी सूचनाएं पूछी जाएंगी जो आपके एडमिट कार्ड पर अंकित है, इनको सही सही भर दें
•    इसके बाद परीक्षा परिणाम आपकी स्‍क्रीन पर आ जाएगा।​

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत