1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. चुनाव से पहले 108 करोड़ रूपये की नकदी, 16 लाख लीटर शराब जब्त

चुनाव से पहले 108 करोड़ रूपये की नकदी, 16 लाख लीटर शराब जब्त

 Written By: Bhasha
 Published : Feb 11, 2017 09:13 am IST,  Updated : Feb 11, 2017 09:13 am IST

नयी दिल्ली: चुनाव आयोग द्वारा नियुक्त निगरानी टीमों ने 108 करोड़ रूपये की नकदी के साथ मादक पदार्थ और 45 करोड़ रूपये मूल्य का शराब जब्त किया, जिसका उपयोग उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और मणिपुर में

Election Cash- India TV Hindi
Election Cash

नयी दिल्ली: चुनाव आयोग द्वारा नियुक्त निगरानी टीमों ने 108 करोड़ रूपये की नकदी के साथ मादक पदार्थ और 45 करोड़ रूपये मूल्य का शराब जब्त किया, जिसका उपयोग उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और मणिपुर में कथित तौर पर वोट खरीदने के लिए किया जाना था।

हालिया आंकड़ों के मुताबिक प्रवर्तन एजेंसियों ने अब तक 108.59 करोड़ रूपये की नकदी, 45.15 करोड़ रूपये मूल्य के 16.60 लाख लीटर शराब और 8.86 करोड़ रूपये मूल्य के 2,823 किलोग्राम मादक पदार्थ जब्त किया गया है।

चुनाव के दौरान ये एजेंसियां चुनाव आयोग की प्रत्यक्ष निगरानी में कार्य करती हैं। आंकड़ों के मुताबिक अब तक 24.11 करोड़ रूपये मूल्य के बहुमूल्य धातु की जब्ती हुई है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत