1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. पटना हवाईअड्डे पर 1.20 करोड़ रुपये के पुराने नोट बरामद

पटना हवाईअड्डे पर 1.20 करोड़ रुपये के पुराने नोट बरामद

 Written By: IANS
 Published : Dec 01, 2016 10:50 pm IST,  Updated : Dec 01, 2016 10:50 pm IST

पटना हवाईअड्डे पर पुलिस ने गुरुवार शाम दो विदेशी नागरिकों के पास से करीब 1.20 करोड़ रुपये के पुराने नोट बरामद किए हैं। दोनों विदेशी नागरिक थाईलैंड के रहने वाले बताए जाते हैं।

Old currency- India TV Hindi
Old currency

पटना: पटना हवाईअड्डे पर पुलिस ने गुरुवार शाम दो विदेशी नागरिकों के पास से करीब 1.20 करोड़ रुपये के पुराने नोट बरामद किए हैं। दोनों विदेशी नागरिक थाईलैंड के रहने वाले बताए जाते हैं। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि इंडिगो की फ्लाइट से आए दो विदेशी युवकों के पास से करीब 1.20 करोड़ रुपये बरामद किए गए हैं।

(देश-विदेश की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें)

बरामद सभी नोट पुराने 500 और 1000 रुपये के हैं। फिलहाल आयकर विभाग के अधिकारी पटना हवाईअड्डा पहुंच मामले की छानबीन कर रहे हैं। पुलिस ने दोनों युवकों को हिरासत में ले लिया है तथा मामले की जांच में कर रही है। 

सूत्रों का कहना है कि हिरासत में लिए गए युवक इस धनराशि को बुद्धिस्ट संगठनों को दान में मिला बता रहे हैं। पुलिस ने कहा कि मामले की जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत