1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. भारत के साथ रिश्ते बनाने को लेकर ईमानदार नहीं पाक: RSS

भारत के साथ रिश्ते बनाने को लेकर ईमानदार नहीं पाक: RSS

 Written By: Bhasha
 Published : Jun 14, 2016 07:02 am IST,  Updated : Jun 14, 2016 07:02 am IST

पाकिस्तान से संवाद स्थापित करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लाहौर यात्रा RSS को रास नहीं आई।

Pathankot attack- India TV Hindi
Pathankot attack

नई दिल्ली: पाकिस्तान से संवाद स्थापित करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लाहौर यात्रा RSS को रास नहीं आई और इसके वरिष्ठ नेता दत्तात्रेय होसबले ने कहा कि संबंध सुधारने के प्रयास करते वक्त दूसरे पक्ष के ईमानदारी के पहलू को भी ध्यान में रखना चाहिए।

उन्होंने कहा कि, मोदी की पिछले साल 25 दिसंबर की अघोषित लाहौर यात्रा के बाद पठानकोट आतंकी हमला हुआ और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की बस यात्रा की तरह इसका भी वही परिणाम हुआ।

उन्होंने यहां एक कार्यक्रम में कहा कि भारत को कभी भी धर्म तंत्र वाला राज्य नहीं बनाया जाएगा और ऐसा कभी नहीं होगा। होसबले ने पाकिस्तान का हवाला दिया जो बंटवारे के बाद इस तरह का राज अपनाकर नाकाम देश में बदल गया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत