1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. DND पर सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा, फिलहाल टोल फ्री रहेगा

DND पर सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा, फिलहाल टोल फ्री रहेगा

 Written By: IANS
 Published : Oct 28, 2016 05:28 pm IST,  Updated : Oct 28, 2016 05:28 pm IST

DND फ्लाइवे को टोल फ्री करने के इलाहाबाद हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ नोएडा टोल ब्रिज कंपनी लिमिटेड की ओर से दायर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को फैसला सुरक्षित रख लिया। फैसला आने तक डीएनडी फिलहाल टोल फ्री रहेगा।

DND flyover- India TV Hindi
DND flyover Image Source : PTI

नई दिल्ली: DND फ्लाइवे को टोल फ्री करने के इलाहाबाद हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ नोएडा टोल ब्रिज कंपनी लिमिटेड की ओर से दायर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को फैसला सुरक्षित रख लिया। फैसला आने तक डीएनडी फिलहाल टोल फ्री रहेगा। 

(देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)

सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस टी.एस.ठाकुर, जस्टिस डी.वाई.चंद्रचूड़ तथा जस्टिस एल.नागेश्वर राव ने संकेत दिया कि कोर्ट एक स्वतंत्र ऑडिटर की नियुक्ति कर सकता है, जो इस बात का पता लगाएगा कि कंपनी ने अपनी लागत तथा 20 फीसदी मुनाफा वसूल किया है या नहीं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत