1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. सोज ने राजनीतिक दलों से कहा: कश्मीर पर चिदंबरम के सुझावों पर विचार करें

सोज ने राजनीतिक दलों से कहा: कश्मीर पर चिदंबरम के सुझावों पर विचार करें

 Written By: India TV News Desk
 Published : Jul 23, 2016 11:15 pm IST,  Updated : Jul 23, 2016 11:15 pm IST

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री सैफुद्दीन सोज ने शनिवार को देश के सभी राजनीतिक दलों से कहा कि पी. चिदंबरम के सुझावों पर गौर करें जिन्होंने जम्मू-कश्मीर के लिए वृहद् स्वायत्ता का पक्ष लिया था।

Congress
- India TV Hindi
Congress

दिल्ली: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री सैफुद्दीन सोज ने शनिवार को देश के सभी राजनीतिक दलों से कहा कि पी. चिदंबरम के सुझावों पर गौर करें जिन्होंने जम्मू-कश्मीर के लिए वृहद् स्वायत्ता का पक्ष लिया था। वर्ष 2014 के विधानसभा चुनावों में कांग्रेस की जम्मू-कश्मीर इकाई का नेतृत्व करने वाले सोज ने शनिवार को चिदंबरम से मुलाकात की और कश्मीर की स्थिति को ठीक तरीके से पेश करने के लिए उन्हें धन्यवाद दिया।

पूर्व केंद्रीय वित्त और गृह मंत्री चिदंबरम ने हाल में कश्मीर में स्थिति के समाधान के तौर पर बड़ा समझौता करने का प्रस्ताव दिया था जिसके तहत कश्मीर वृहद् स्वायतत्ता के तहत भारत का अंग बना था। उन्होंने चेतावनी दी थी कि ऐसा नहीं करने पर देश को भारी कीमत चुकानी पड़ेगी। उन्होंने कहा था, मेरा मानना है कि उनका तरीका गलत है। हमने बड़े समझौते की उपेक्षा की है जिसके तहत कश्मीर का भारत में विलय हुआ था। मेरा मानना है कि हमने विश्वास तोड़ा, हमने वादे तोड़े और इसका परिणाम यह हुआ कि हमें भारी कीमत चुकानी पड़ी है।

सोज ने कहा कि कश्मीर मुद्दे पर यह सबसे सही रूख है। उन्होंने कहा, यह राजनीतिक समस्या है और इसका राजनीतिक समाधान करना जरूरी है। सेना के माध्यम से कुछ नहीं किया जा सकता। उन्होंने भाजपा और पीडीपी को सलाह दी कि चिदंबरम के सुझावों पर गौर करें।  

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत