1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. समाजवादी पार्टी का संकट वंशवादी राजनीति का परिणाम: वेंकैया नायडू

समाजवादी पार्टी का संकट वंशवादी राजनीति का परिणाम: वेंकैया नायडू

 Written By: Bhasha
 Published : Oct 25, 2016 05:46 pm IST,  Updated : Oct 25, 2016 05:46 pm IST

केंद्रीय मंत्री एम वेंकैया नायडू ने कहा कि उत्तरप्रदेश में सत्तारूढ समाजवादी पार्टी का पारिवारिक कलह वंशवाद की राजनीति का परिणाम है और बीजेपी की इस पर टिप्पणी करने में कोई रूचि नहीं है।

Vekaiah Naidu- India TV Hindi
Vekaiah Naidu Image Source : PTI

नयी दिल्ली: केंद्रीय मंत्री एम वेंकैया नायडू ने कहा कि उत्तरप्रदेश में सत्तारूढ समाजवादी पार्टी का पारिवारिक कलह वंशवाद की राजनीति का परिणाम है और बीजेपी की इस पर टिप्पणी करने में कोई रूचि नहीं है। 

(देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)

वेंकैया नायडू ने CII के एक कार्यक्रम से इतर संवाददाताओं से कहा, ''मुझे कोई टिप्पणी नहीं करनी है। यह आंतरिक समस्या है। जैसा कि मैं हमेशा से कहता रहा हूं कि लोकतंत्र में वंशवाद घातक होता है लेकिन कुछ लोगों के लिए रूचिकर भी होता है। हम इसका परिणाम भी देख रहे हैं।''

 
उन्होंने कहा, "इसके साथ ही हम इस विषय पर और सपा में जो कुछ हो रहा है, उसपर न कुछ कहना चाहते हैं और न ही कुछ करना चाहते हैं। जो कुछ भी हो रहा है, उसे लोग देख रहे हैं और वे इस बात पर निर्णय करेंगे कि उन्हें क्या करना है।''
 
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि उत्तरप्रदेश ऐसे समय में पिछड़ रहा है जब देश आगे की ओर बढ़ रहा है। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि उत्तरप्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाने के लिए विधानसभा चुनाव में  बीजेपी को समर्थन दें। 

तीन तलाक के मुद्दे पर वेंकैया ने कहा कि सरकार और बीजेपी तीन तलाक को खत्म करने के पूरी तरह से पक्ष में है क्योंकि यह महिलाओं के साथ भेदभाव और समानता के संवैधानिक अधिकार के खिलाफ है। 

उन्होंने कहा, ''महिलाओं के खिलाफ सभी तरह का भेदभाव समाप्त होना चाहिए। लिंग के आधार पर भेदभाव क्यों हो और तीन तलाक लैंगिक भेदभाव है और संविधान के खिलाफ है। सरकार और बीजेपी तीन तलाक को खत्म करने के पूरी तरह से पक्ष में है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत