1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. पत्थर और आग से सुरक्षाबलों को बचाएगा "आधुनिक कवच"

पत्थर और आग से सुरक्षाबलों को बचाएगा "आधुनिक कवच"

 Written By: Bhasha
 Published : Oct 18, 2016 06:40 pm IST,  Updated : Oct 18, 2016 06:40 pm IST

पथराव और आगजनी जैसी घटनाओं से निपटने के लिए CRPF ने आधुनिक कवच खरीदने की योजना बनाई है। पत्थर और ज्वलनशील पदार्थों से पूरे शरीर को बचाने वाले दो हजार आधुनिक कवच की खरीद के लिए टेंडर आमंत्रित किए गए हैं।

Security forces, stone pelting, body protecter- India TV Hindi
Security forces

नयी दिल्ली: पथराव और आगजनी जैसी घटनाओं से निपटने के लिए CRPF ने आधुनिक कवच खरीदने की योजना बनाई है। पत्थर और ज्वलनशील पदार्थों से पूरे शरीर को बचाने वाले दो हजार आधुनिक कवच की खरीद के लिए टेंडर आमंत्रित किए गए हैं

देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

कश्मीर घाटी में हिंसक प्रदर्शनों के दौरान CRPF जवानों के गंभीर रूप से घायल होने की घटनाएं सामने आने के बाद यह कदम उठाया गया है।  अधिकारियों ने बताया कि शरीर पर पहने जाने वाले आधुनिक कवच की विशेषताओं में पथराव, चाकू या तेजाब हमले से बचाव शामिल हैं। साथ ही ज्वलनशील पदार्थ से भरे बोतल से होने वाले हमलों से भी जवानों को बचाया जा सकेगा। 

उन्होंने बताया कि कश्मीर घाटी में हुई हालिया हिंसक प्रदर्शनों के बाद CRPF को यह कदम उठाने पर बाध्य होना पड़ा है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि आतंकवादी बुरहान वानी के मारे जाने के बाद कश्मीर घाटी में फैली हिंसा में दो हजार से अधिक जवान घायल हो गये। संभावना है कि नए कवच से प्रदर्शनकारियों की ओर से मिलने वाली चुनौती से निपटने में सुरक्षा बलों को आसानी होगी। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत