1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. सब्सिडी वाला LPG सिलेंडर 1.93 रुपये महंगा, केरोसिन के भी दाम बढ़े

सब्सिडी वाला LPG सिलेंडर 1.93 रुपये महंगा, केरोसिन के भी दाम बढ़े

 Written By: India TV News Desk
 Published : Aug 01, 2016 05:08 pm IST,  Updated : Aug 01, 2016 05:08 pm IST

नई दिल्ली: सब्सिडी पर मिलने वाला घरेलू रसोई गैस (LPG) सिलेंडर 1.93 रुपये महंगा हो गया है। पिछले एक महीने में इस सिलेंडर में यह दूसरी वृद्धि हुई है। सरकार पेट्रोलियम पदार्थों की सब्सिडी को

lpg cylinder- India TV Hindi
lpg cylinder

नई दिल्ली: सब्सिडी पर मिलने वाला घरेलू रसोई गैस (LPG) सिलेंडर 1.93 रुपये महंगा हो गया है। पिछले एक महीने में इस सिलेंडर में यह दूसरी वृद्धि हुई है। सरकार पेट्रोलियम पदार्थों की सब्सिडी को कम करने के लिये अब हर महीने इनके दाम में धीमी वृद्धि कर रही है। केरोसिन के दाम भी 25 पैसे लीटर बढ़ाये गये हैं।

सब्सिडीयुक्त 14.2 किलो का घरेलू रसोई गैस सिलेंडर दिल्ली में अब 423.09 रुपये का मिलेगा। इससे पहले इसका दाम 421.16 रुपये था। सार्वजनिक क्षेत्र की तेल कंपनियों ने यह जानकारी दी है। इससे पहले एक जुलाई को घरेलू रसोई गैस सिलेंडर का दाम 1.98 रुपये बढ़ाया गया था।

सरकार ने घरेलू रसोई गैस और मिट्टी तेल से सब्सिडी को समाप्त करने के लिये हाल ही में यह तरीका अपनाया है। डीजल की तरह ही इन पेट्रोलियम पदार्थों के दाम भी धीरे धीरे बढ़ाकर सब्सिडी को समाप्त किया जायेगा। डीजल के दाम नवंबर 2014 में नियंत्रण मुक्त कर दिये गये थे। केन्द्र की पिछली संप्रग सरकार ने इसके दाम हर महीने 50 पैसे लीटर बढ़ाने शुरू किये थे।

घरेलू रसोई गैस सिलेंडर में अब हर महीने दो रुपये की वृद्धि इसी दिशा में उठाया गया कदम है। मिट्टी तेल के दाम में भी सरकार ने तेल कंपनियों को हर महीने 25 पैसे वृद्धि करने की अनुमति दी है। कंपनियां 10 महीने तक ऐसा कर सकेंगी। मिट्टी तेल में ऐसी पहली वृद्धि पिछले महीने की गई और दूसरी आज से लागू हो गई। दिल्ली में राशन में मिलने वाला केरोसिन अब 15.46 रुपये लीटर मिलेगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत