1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. शहाबुद्दीन की ज़मानत को चुनौती देने वाली याचिका पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई

शहाबुद्दीन की ज़मानत को चुनौती देने वाली याचिका पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई

 Written By: India TV News Desk
 Published : Sep 19, 2016 09:24 am IST,  Updated : Sep 19, 2016 03:50 pm IST

नई दिल्ली: आरजेडी नेता और हत्याओं के आरोपी बाहुबली शहाबुद्दीन की ज़मानत को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर आज सुप्रीम कोर्ट सुनवाई करेगा। तीन बेटों को गंवाने वाले चंद्रकेश्वर प्रसाद उर्फ़ चंदा बाबू के साथ

Shahabuddin- India TV Hindi
Shahabuddin

नई दिल्ली: आरजेडी नेता और हत्याओं के आरोपी बाहुबली शहाबुद्दीन की ज़मानत को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर आज सुप्रीम कोर्ट सुनवाई करेगा।  तीन बेटों को गंवाने वाले चंद्रकेश्वर प्रसाद उर्फ़ चंदा बाबू के साथ बिहार सरकार ने भी शहाबुद्दीन की ज़मानत रद्द कर फिर जेल भेजने के लिए सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है।

इन याचिकाओं में कहा गया है कि शहाबुद्दीन को रिहा करने का हाई कोर्ट का फैसला सही नही है। बिहार सरकार ने अपनी याचिका में कहा गया है कि पटना हाईकोर्ट में राज्य के पक्ष को उचित ढंग से नहीं सुना गया और गवाहों की सुरक्षा से संबंधित अदालत द्वारा पूर्व में जताई गई सारी चिंताओं को दरकिनार करके इस हिस्ट्रीशीटर को जमानत दी गई है। इसके बाहर रहने से चंद्रकेश्वर प्रसाद के परिवार को जान का ख़तरा हो सकता है।

सीवान निवासी चंद्रकेश्वर प्रसाद उर्फ चंदा बाबू के वकील प्रशांत भूषण हैं। उन्होंने याचिका में कहा है कि चंदा बाबू के तीन बेटों की हत्या के मामले में शहाबुद्दीन अभियुक्त हैं। सीवान से चार बार सांसद रहे शहाबुद्दीन के खिलाफ 58 आपराधिक मामले दर्ज हैं जिनमें से कम से कम आठ में उनको दोषी करार दिया गया है और दो मामलों में उम्रकैद की सजा सुनाई गई, इसके बावजूद उनको जेल से बाहर निकलने दिया गया।

आरोप है कि शहाबुद्दीन ने प्रसाद के दो बेटों की हत्या के मामले में फैसला आने से पहले जेल में रहते हुए उनके तीसरे बेटे राजीव रोशन की हत्या करवा दी थी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत