1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Amazon बेच रहा है तिरंगे वाला डोरमैट, सुषमा ने कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी

Amazon बेच रहा है तिरंगे वाला डोरमैट, सुषमा ने कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी

 Written By: Bhasha
 Published : Jan 11, 2017 10:15 pm IST,  Updated : Jan 11, 2017 10:23 pm IST

नई दिल्ली: अमेजन कनाडा ऐसे डोरमैट बेच रही है जिसपर तिरंगा बना है और उसपर कड़ा रूख अपनाते हुए विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने उससे उत्पाद तुरंत वापस लेने तथा बिनाशर्त माफी मांगने की आज

sushma swaraj- India TV Hindi
sushma swaraj

नई दिल्ली: अमेजन कनाडा ऐसे डोरमैट बेच रही है जिसपर तिरंगा बना है और उसपर कड़ा रूख अपनाते हुए विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने उससे उत्पाद तुरंत वापस लेने तथा बिनाशर्त माफी मांगने की आज मांग की और चेतावनी दी कि ऐसा नहीं करने पर अमेजन के किसी भी अधिकारी को भारत का वीजा नहीं दिया जाएगा और पहले से जारी वीजा भी वापस ले लिया जाएगा।

(देश-विदेश की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें)

मंत्री ने कनाडा स्थित भारतीय उच्चायोग से कहा कि वह भी इस मुद्दे को अमेजन के साथ उठाए। इस संबंध में ट्विटर पर शिकायत मिलने के बाद सुषमा ने कई ट्वीट कर कहा, कनाडा में भारतीय उच्चायोग : यह स्वीकार्य नहीं है। कृपया इसे अमेजन के साथ सर्वोच्च स्तर पर उठाएं।

उन्होंने लिखा है, अमेजन को बिनाशर्त माफी मांगनी चाहिए। हमारे राष्ट्रीय ध्वज का अपमान करने वाले सभी उत्पादों को वह तुरंत वापस लें। उन्होने ट्वीट किया, यदि ऐसा नहीं होता है तो हम अमेजन के किसी अधिकारी को भारत का वीजा नहीं देंगे। हम पहले जारी वीजा भी वापस ले लेंगे।

उत्पाद की तस्वीर पोस्ट करने के साथ अतुल भोबे ने ट्वीट किया, सुषमा स्वराज महोदया। अमेजन कनाडा को चेतावनी दी जानी चाहिए कि वह तिरंगे जैसे डोरमैट ना बेचे। कृपया कार्रवाई करें।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत