
NIA की चार्जशीट में हैरान करनेवाले कई खुलासे :
आतंकी हैदर अली ने मोदी के खिलाफ़ ये खौफनाक प्लान कैसे बनाया, इस साज़िश में उसके साथ कौन-कौन शामिल था, बम कहां से आए और इसे इस्तेमाल करने की ट्रेनिंग किसने दी।
संजीव कुमार, NIA IG ने इंडिया टीवी से बात करते हुए कहा कि, "सबसे पहले हैदर अली ने अपने भरोसेमंद उमेर सिद्दीकी को दो आदमी तैयार करने को कहा। दो ऐसे लोग, जिन्हें पटना की हुंकार रैली के दौरान विस्फोटकों से भरी जैकेट पहन नरेंद्र मोदी के करीब जाना था.. और फिर धमाका करना था...उमेर सिद्दीकी ने अजहरुद्दीन कुरैशी का नाम आगे किया.. फिर हैदर ने प्लान पर काम शुरू कर दिया।"
आतंकी हैदर अली ने बताया कि नरेंद्र मोदी पर फिदायीन हमले की साजिश रची थी। साज़िश में हैदर अली को मिलाकर कुल दस लोग शामिल थे.. जिनमें से दो स्टूडेंट, एक टीचर, एक बिजनेसमैन और एक नाबालिग शख्स भी शामिल था। ये सभी रांची और आसपास के गांव और शहर से थे। इन सभी को हैदर ने ट्रेन किया था।