लखनऊ: ठाकुरगंज इलाके में एनकाउंटर में मारे गए आईएसआईएस के आतंकवादी सैफुल्लाह के पिता सरताज ने शव लेने से इनकार कर दिया है। उन्होंने कहा कि सैफुल्लाह ने देशद्रोह किया है, ऐसे देशद्रोही का शव मैं नहीं लूंगा।
देश-विदेश की खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें
सरताज ने बताया कि सैफुल्लाह कुछ करता नहीं था इसलिए वे उससे नाराज रहते थे। उन्होंने बताया कि पिछले ढाई महीने से वह घर से बाहर था। सोमवार को सैफुल्लाह ने बताया कि उसका पासपोर्ट बन गया है और वो सऊदी अरब जानेवाला है।
सुनिए, क्या कहा सैफुल्लाह के पिता ने
उल्लेखनीय है कि करीब 11 घंटे के ऑपरेशन के बाद एटीएस और यूपी पुलिस ने लखनऊ के ठाकुरगंज स्थित घर में सैफुल्लाह को मार गिराया। एटीएस ने यह भरपूर कोशिश की कि आतंकी सरेंडर कर दे। लेकिन सैफुल्लाह नहीं माना और कमांडो कार्रवाई में उसे मार गिराया गया।
- पुलिस की एक टीम को कानपुर से उसके पिता सरताज को लाने के लिए भेजा गया।
- कानपुर के टीटा जाजमऊ स्थित सैफुल्ला के घर पहुंची पुलिस टीम ने उसके पिता सरताज से मुलाकात की।
- पुलिस ने उन्हें घटना की जानकारी देने के बाद अपने साथ लखनऊ चलने को कहा।
- इस पर सरताज ने शव लेने से मना कर दिया। सरताज जाजमऊ स्थित एक टेनरी में काम काम करते हैं। परिवार में उनके अलावा पत्नी और एक अन्य बेटा है।
- लखनऊ की हाजी कालोनी में मंगलवार देर रात तक लगभग 11 घंटे चली मुठभेड़ में सैफुल्ला मारा गया था।