1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. ये हैं भारत में तलाक के अजीबो ग़रीब कारण, अधिक सेक्स की मांग उनमें से एक

ये हैं भारत में तलाक के अजीबो ग़रीब कारण, अधिक सेक्स की मांग उनमें से एक

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Mar 09, 2018 11:44 am IST,  Updated : Mar 09, 2018 11:50 am IST

अगर आपसी सहमति या व्यभिचार का सबूत हो या फिर भारतीय क़ानून के अंदर आने वाले हिंसा या अन्य कारण हैं तो कोर्ट के द्वारा क़ानूनी रूप से तलाक़ की इजाज़त दी जा सकती है।

The-most-unusual-reasons-given-to-divorce-partners-in-India
ये हैं भारत में तलाक के अजीबो ग़रीब कारण, अधिक सेक्स की मांग उनमें से एक

मुंहासा बना तलाक़ का कारण
एक आदमी ने अपनी पत्नी से तलाक़ की अपील की और कारण बताया कि उसे पत्नी के मुंहासे से सदमा झेलना पड़ रहा है। अपने तलाक़ की अर्ज़ी में उसने तर्क दिया था कि उसकी पत्नी के चेहरे पर मुंहासे और दानों की वजह से 1998 में उसे अपने हनीमून के दौरान वैवाहिक संबंध बनाने में रुकावट आई थी। पति के पक्ष में फ़ैसला देते हुए एक फ़ैमिली कोर्ट ने कहा कि, “बेशक डरावनी स्थिति पत्नी के लिए बहुत दुखद है लेकिन यह पति के लिए भी बहुत सदमा पहुंचाने वाली है।” कोर्ट ने कहा, “महिला ने अपनी बीमारी के बारे में पति को न बताकर, उसने अपने पति के साथ फ़्रॉड किया है।” लेकिन जब यह मामला बांबे हाई कोर्ट में पहुंचा तो वहां यह ख़ारिज हो गया।

अगली स्लाइड में पढ़ें कैसे अधिक सेक्स की मांग बना तलाक़ का कारण.......

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत