1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. ये हैं भारत में तलाक के अजीबो ग़रीब कारण, अधिक सेक्स की मांग उनमें से एक

ये हैं भारत में तलाक के अजीबो ग़रीब कारण, अधिक सेक्स की मांग उनमें से एक

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Mar 09, 2018 11:44 am IST,  Updated : Mar 09, 2018 11:50 am IST

अगर आपसी सहमति या व्यभिचार का सबूत हो या फिर भारतीय क़ानून के अंदर आने वाले हिंसा या अन्य कारण हैं तो कोर्ट के द्वारा क़ानूनी रूप से तलाक़ की इजाज़त दी जा सकती है।

The-most-unusual-reasons-given-to-divorce-partners-in-India
ये हैं भारत में तलाक के अजीबो ग़रीब कारण, अधिक सेक्स की मांग उनमें से एक

अधिक सेक्स की मांग बना तलाक़ का कारण
दुनियाभर में आम तौर पर यौन असंतुष्टि तलाक़ का कारण है, लेकिन मुंबई में एक आदमी ने अपनी पत्नी से इस आधार पर तलाक़ की मांग की क्योंकि पत्नी की ओर से बहुत अधिक सेक्स की मांग थी। समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक़, अपनी तलाक़ की अर्ज़ी में उसने अपनी पत्नी के बारे में कहा कि जबसे शादी हुई है, वो “बहुत अधिक सेक्स और इसके प्रति कभी न संतुष्ट होने वाली महिला रही।” उसने आरोप लगाया कि वो सेक्स के लिए तब भी मजबूर करती थी जब वो बीमार होता था और मना करने पर दूसरे आदमी के साथ सोने की धमकी देती थी। मुंबई की एक फ़ैमिली कोर्ट ने पति के पक्ष में फ़ैसला दिया और पत्नी के पेश न होने पर उसे तलाक़ की इजाज़त दे दी।

अगली स्लाइड में पढ़ें कैसे चाय बनाने से मना करना बना तलाक़ का कारण.......

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत