1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. थेरेसा ने भारत, ब्रिटेन के बीच व्यापार संबंध बढ़ाने पर दिया ज़ोर

थेरेसा ने भारत, ब्रिटेन के बीच व्यापार संबंध बढ़ाने पर दिया ज़ोर

 Written By: IANS
 Published : Nov 07, 2016 11:01 am IST,  Updated : Nov 07, 2016 11:02 am IST

नई दिल्ली: ब्रिटेन की प्रधानमंत्री थेरेसा मे ने सोमवार को भारत और ब्रिटेन के बीच व्यापार और अवसरों को बढ़ाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि दोनों देश एक विशेष संबंध साझा करते हैं। थेरेसा

 theresa may.- India TV Hindi
theresa may.

नई दिल्ली: ब्रिटेन की प्रधानमंत्री थेरेसा मे ने सोमवार को भारत और ब्रिटेन के बीच व्यापार और अवसरों को बढ़ाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि दोनों देश एक विशेष संबंध साझा करते हैं। थेरेसा ने भारत, ब्रिटेन टेक सम्मेलन में कहा, "भारत और ब्रिटेन के बीच बहुत संभवानाएं हैं। हमारा संबंध बहुत ही विशेष है।"

थेरेसा ने कहा कि ब्रिटेन अर्थव्यवस्था और सामाजिक सुधारों पर काम कर रहा है और भारतीय निवेश से हमारी अर्थव्यवस्था में विविधता लाने में मदद हो रही है।

उन्होंने यह भी कहा कि भारतीयों के लिए ब्रिटेन की यात्रा करना आसान होगा। थेरेसा ने कहा, "नियमित तौर पर ब्रिटेन आने वाले भारतीयों के लिए एक पंजीकृत यात्रा योजना है।"

टेरेसा मे आज रात यहां अपनी 3 दिवसीय यात्रा पर पहुंची जिसका उद्देश्य व्यापार, निवेश, रक्षा और सुरक्षा के प्रमुख क्षेत्रों में भारत और ब्रिटेन के संबंधों को मजबूत करना है। यूरोपीय संघ से ब्रिटेन के बाहर होने के बाद टेरेसाने जुलाई में प्रधानमंत्री का कामकाज संभाला था और उसके बाद यूरोप के बाहर यह उनका पहला द्विपक्षीय दौरा है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत