1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. केंदू के पत्ते इकट्ठा करने वालों को मिलेगा 100 प्रतिशत बोनस

केंदू के पत्ते इकट्ठा करने वालों को मिलेगा 100 प्रतिशत बोनस

 Written By: Bhasha
 Published : Nov 10, 2016 06:23 pm IST,  Updated : Nov 10, 2016 06:23 pm IST

भुवनेश्वर: ओडिशा सरकार ने केंदू की पत्ते इकट्ठा करने वाले लोगों को वर्ष 2016 के लिए 100 प्रतिशत बोनस देने की घोषणा की है। (देश-विदेश की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें) बौध और

kendu leaves- India TV Hindi
kendu leaves

भुवनेश्वर: ओडिशा सरकार ने केंदू की पत्ते इकट्ठा करने वाले लोगों को वर्ष 2016 के लिए 100 प्रतिशत बोनस देने की घोषणा की है।

(देश-विदेश की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें)

बौध और स्वर्णपुर जिलों में विभिन्न कार्यक्रमों के दौरान मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने कल यह घोषणा की। इस घोषणा से केंदू के पत्ते इकट्ठा करने वाले करीब साढ़े आठ लाख लोगों को लाभ होगा और राज्य सरकार को 130 करोड़ रूपये का व्यय करना पड़ेगा।

पटनायक ने कहा, केंदू की पत्ते इकट्ठा करने वाले लोगों और अस्थायी श्रमिकों को दी जाने वाली प्रोत्साहन राशि को दस प्रतिशत से बढ़ाकर 20 प्रतिशत कर दिया गया है और इसके लिए 20 करोड़ रूपये की आवश्यकता होगी।

उन्होंने साथ ही कहा कि अस्थायी कर्मियों, चतुर्थ वर्गीय कर्मचारियों और लिपिकों को साइकिल खरीदने के लिए चार-चार हजार रूपये दिये जायेंगे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत