1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. टिम कुक दिल्ली में एप्पल कार्यालय पहुंचे

टिम कुक दिल्ली में एप्पल कार्यालय पहुंचे

 Written By: IANS
 Published : May 20, 2016 04:18 pm IST,  Updated : May 20, 2016 04:28 pm IST

एप्पल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी टिम कुक चार दिवसीय भारत यात्रा के हिस्से के रूप में शुक्रवार को दिल्ली पहुंचे।

Tim Cook- India TV Hindi
Tim Cook

गुड़गांवः कानपुर में गुरुवार को इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) मैच देखने के बाद एप्पल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी टिम कुक चार दिवसीय भारत यात्रा के हिस्से के रूप में शुक्रवार को दिल्ली पहुंचे। वह यहां एप्पल के कॉरपोरेट कार्यालय गए, जहां एप्पल इंडिया के कर्मचारियों ने उनका स्वागत किया। दोपहर को झुलसा देने वाली गर्मी और चुभती धूप के बीच कुक गुड़गांव के डीएलएफ गैलेरिया में स्थिति एप्पल स्टोर में गए।

कुक ने गुरुवार को कानपुर में गुजरात लायंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच आईपीएल मैच देखा। आईपीएल अध्यक्ष और कांग्रेस नेता राजीव शुक्ला ने उन्हें ग्रीन पार्क स्टेडियम में आमंत्रित किया था। कुक ने कहा कि आईपीएल मैच का माहौल रोमांचक था।

इसे भी पढ़ेः हैदराबाद: टिम कुक ने Apple Maps विकास केंद्र का उद्घाटन किया

उन्होंने आईपीएल के आधिकारिक प्रसारक एक निजी चैनल से साक्षात्कार में कहा, "इस गर्मी में (मैच) देखना काफी कठिन है। लेकिन क्रिकेट देखना रोमांचक है।" भारत में अपने अनुभव के बारे में कुक ने कहा, "यहां की प्रतिभा आश्चर्यजनक है।" कुक शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी मिल सकते हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत