1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. बिहार में ईंट-पत्थर से पीटकर 2 युवकों की हत्या, 1 घायल

बिहार में ईंट-पत्थर से पीटकर 2 युवकों की हत्या, 1 घायल

 Written By: IANS
 Published : May 12, 2017 02:09 pm IST,  Updated : May 12, 2017 02:09 pm IST

सहायक पुलिस अधीक्षक रशीद जमां ने बताया कि मृतक युवकों की पहचान कर्णपुरा निवासी मनीष कुमार और महुआ गांव निवासी निक्की उर्फ नीरज शर्मा के रूप में की गई है। घायल युवक बंटी को इलाज के लिए हाजीपुर के सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया

Bihar Crime- India TV Hindi
Bihar Crime

हाजीपुर: बिहार में वैशाली जिले के औद्योगिक थाना क्षेत्र में अज्ञात बदमाशों ने दो युवकों की पीट-पीटकर हत्या कर दी, जबकि एक युवक को मरा हुआ समझकर फरार हो गए। पुलिस के एक अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि पुलिस ने तड़के चाणक्य कॉलोनी के पास से दो युवकों का शव बरामद किया गया। इन दोनों की ईंट और पत्थर से मारकर हत्या की गई है। यहीं से पुलिस को एक घायल युवक भी मिला है, जिसे इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। (ये भी पढ़ें: बंद होंगे 2000 के नोट, मोदी सरकार फिर करेगी नोटबंदी?)

वैशाली के सहायक पुलिस अधीक्षक रशीद जमां ने बताया कि मृतक युवकों की पहचान कर्णपुरा निवासी मनीष कुमार और महुआ गांव निवासी निक्की उर्फ नीरज शर्मा के रूप में की गई है। घायल युवक बंटी को इलाज के लिए हाजीपुर के सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उसे पटना भेज दिया गया।

उन्होंने बताया कि हत्या के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है, लेकिन प्रथम दृष्टया यह मामला आपसी विवाद का प्रतीत हो रहा है। मृतक के परिजनों का कहना है कि किसी व्यक्ति के बुलावे पर गुरुवार रात मनीष और नीरज एक साथ अपने-अपने घर से बाहर निकले थे। इसी दौरान नीरज के ही मोबाइल फोन से फोनकर बंटी को बुलाया गया था।

आशंका व्यक्त की जा रही है कि इसके बाद आरोपियों ने तीनों की जमकर पिटाई की, जिससे दो लोगों की मौत हो गई, जबकि बंटी गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने दोनों को शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है और पूरे मामले की छानबीन कर रही है।

ये भी पढ़ें: क्या होता है महिलाओं में ख़तना-प्रथा? रोकने के लिये सुप्रीम कोर्ट में पहुंचा मामला....

ये हैं भारत के Top 5 ‘चोर बाजार’, यहां मिलता हैं सब कुछ
ये हैं भारत के सबसे महंगे स्कूल, फीस जानकर उड़ जाएंगे आपके होश....

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत