1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. उत्तर प्रदेश में पटरी से उतरी दो ट्रेनें, मुरादाबाद और बरेली में हुए हादसे

उत्तर प्रदेश में पटरी से उतरी दो ट्रेनें, मुरादाबाद और बरेली में हुए हादसे

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Oct 06, 2019 11:31 am IST,  Updated : Oct 06, 2019 11:33 am IST

उत्तर प्रदेश में अलग-अलग जगहों पर दो ट्रेनें पटरी से उतर गईं। हालांकि, ये अच्छी बात रही कि हादसों में किसी की जान का कोई नुकसान नहीं हुआ।

पटरी से उतरी ट्रेन- India TV Hindi
पटरी से उतरी ट्रेन Image Source : ANI

मुरादाबाद/बरेली: उत्तर प्रदेश में अलग-अलग जगहों पर दो ट्रेनें पटरी से उतर गईं। हालांकि, ये अच्छी बात रही कि हादसों में किसी की जान का कोई नुकसान नहीं हुआ। यह हादसे मुरादाबाद और बरेली में हुए। मुरादाबाद के पास लखनऊ से दिल्ली जा रही लखनऊ-आनंद विहार डबल-डेकर ट्रेन रविवार सुबह करीब साढ़े दस बजे बेपटरी हो गई। 

ट्रेन के दो कोच पटरी से उतरे थे, जिसकी वजह से अफरा-तफरी मच गई। हालांकि, अच्छी बात ये रही कि हादसे में किसी की जान का कोई नुकसान नहीं हुआ। वहीं, आपको बता दें कि इससे पहले शनिवार को यूपी में ही एक और ट्रेन पटरी से उतर गई थी। यह हादसा बरेली के धनेटा रेलवे स्टेशन के पास हुआ था।

धनेटा रेलवे स्टेशन के पास सेना की स्पेशल मालगाड़ी की एक बोगी पटरी से उतर गई जिसकी वजह से 2 घंटे तक यातायात जाम रहा। मंडल रेल प्रबंधक करण प्रकाश ने बताया कि स्पेशल गाड़ी मुरादाबाद से बरेली की तरफ आ रही थी। ट्रेन लूप लाइन से गुजर रही थी उसी दौरान यह हादसा हुआ। ट्रेन की आखिरी बोगी पटरी से उतर गई।

उन्होंने बताया की वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए और ट्रेनों का आवागमन ढाई घंटे में सुचारू हो गया। मंडल रेल प्रबंधक ने बताया डाउनलाइन की गाड़ियों को बरेली में रोक दिया गया था या फिर अन्य स्टेशनों पर उनका ठहराव दिया गया।

(इनपुट- भाषा)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत