1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. धुंध के कारण यमुना एक्सप्रेसवे पर भिड़ीं 12 गाड़ियां, IGI पर विमानों का परिचालन प्रभावित

धुंध के कारण यमुना एक्सप्रेसवे पर भिड़ीं 12 गाड़ियां, IGI पर विमानों का परिचालन प्रभावित

 Written By: India TV News Desk
 Published : Dec 01, 2016 10:25 am IST,  Updated : Dec 01, 2016 10:25 am IST

नयी दिल्ली: कोहरे की वजह से यमुना एक्सप्रेस वे पर गुरुवार तड़के दर्जनों गाड़ि‍यां आपस में भि‍ड़ गई। हादसे में 1 युवक की मौत हो गई, जबकि दर्जनों घायल हो गए। घटना के दो घंटे

fog yamuna expressway- India TV Hindi
fog yamuna expressway

नयी दिल्ली: कोहरे की वजह से यमुना एक्सप्रेस वे पर गुरुवार तड़के दर्जनों गाड़ि‍यां आपस में भि‍ड़ गई। हादसे में 1 युवक की मौत हो गई, जबकि दर्जनों घायल हो गए। घटना के दो घंटे बाद पहुंचे सुरक्षाकर्मियों ने घायलों को हॉस्‍पिटल भेजा। कोहरे की वजह से से विजिबिलिटी बेहद कम है। आगे चल रही दो गाड़ियों में टक्कर होने के बाद उनके पीछे आ रही 10 और गाड़ियां एक-दूसरे से टकराती गईं।

वही इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर आज लगातार दूसरे दिन विमानों का परिचालन प्रभावित हुआ और घने कोहरे के कारण रनवे पर कम दृश्यता के चलते चार घरेलू विमानों को दूसरे हवाई अड्डों की ओर मोड़ दिया गया। हवाई अड्डे के एक अधिकारी ने बताया कि दिल्ली हवाई अड्डे पर उड़ान सेवा बंद नहीं हुयी है बल्कि विमानों के परिचालन में बाधा आयी है।

अधिकारी ने बताया, तड़के तीन बजे से कम दृश्यता प्रक्रियाओं को लागू किया गया। आने वाले और जाने वाले विमानों का परिचालन एटीसी द्वारा कोहरे की स्थिति को देखते हुए ही किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि विभिन्न स्थानों से आये चार विमानों को दूसरे गंतव्यों की ओर रवाना कर दिया गया क्योंकि यहां ऐसी स्थिति नहीं थी कि उन्हें उतार जा सके।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत