1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. VIDEO: खाने का लालच देकर बंदर को पकड़ा दिया बम, फिर....

VIDEO: खाने का लालच देकर बंदर को पकड़ा दिया बम, फिर....

 Written By: India TV News Desk
 Published : May 12, 2017 07:12 am IST,  Updated : May 12, 2017 07:12 am IST

इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली एक घटना सामने आई है। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें कुछ लोगों ने बंदर को खाने के नाम पर उसे बम पकड़ा दिया।

Monkey_Bomb- India TV Hindi
Monkey_Bomb

नई दिल्ली: हिंदू धर्म में बंदर को हनुमान जी का रूप माना जाता है और लोग उन्हें पूजते हैं लेकिन कुछ लोग ऐसे भी हैं जो कि अपनी इंसानियत तक भूलकर घिनौना काम कर बैठते हैं। ऐसी ही इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली एक घटना सामने आई है। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है  जिसमें कुछ लोगों ने  बंदर को खाने के नाम पर उसे बम पकड़ा दिया। बम फटने से बंदर के हाथ पर गंभीर चोटे आई है। इतना ही नहीं बंदर के घायल हो जाने पर पत्थर दिल लोग वीडियो में ठहाके लगाते है। (ये भी पढ़ें: बंद होंगे 2000 के नोट, मोदी सरकार फिर करेगी नोटबंदी?)

इसके साथ ही बंदर की कुछ फोटो भी फेसबुक पर डाली गईं, जिसमें साफ देखा जा सकता है कि बंदर को काफी चोंटे आई हैं। खाने की तलाश में  बंदर को खाने के पैकेट की बजाए बम का पैकेट फेंककर देना ऐसे लोगों की खराब मानसिकता को दर्शाता है।

इस वीडियो को सोशल नेटवर्किंग साइट पर एक युवक ने डाला और लिखा, 'सबसे पहले शेयर ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग इनके लिऐ प्राथना करे। दुनिया के तमाम इंसानियत पे ये तमाचा है।'  'बन्दर को तो लोग हनुमान रूप मानते है। तो इनके साथ ऐसा क्यों।'

इस वीडियो के वायरल होने के बाद लोग इस घटना की कड़ी अलोचना कर रहे हैं। अभीतक इस वीडियो को 1 लाख 40 हजार से भी ज्यादा लोग देख चुके हैं और 6,220 हजार से ज्यादा लोग शेयर कर चुके हैं।

ये भी पढ़ें: क्या होता है महिलाओं में ख़तना-प्रथा? रोकने के लिये सुप्रीम कोर्ट में पहुंचा मामला....

ये हैं भारत के Top 5 ‘चोर बाजार’, यहां मिलता हैं सब कुछ
ये हैं भारत के सबसे महंगे स्कूल, फीस जानकर उड़ जाएंगे आपके होश....

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत