1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. कोहली समेत 8 खिलाड़ियों को पद्मश्री, पवार और जोशी को पद्म विभूषण

कोहली समेत 8 खिलाड़ियों को पद्मश्री, पवार और जोशी को पद्म विभूषण

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Mar 30, 2017 10:47 pm IST,  Updated : Mar 30, 2017 11:53 pm IST

राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने बीजेपी नेता मुरली मनोहर जोशी, एनसीपी अध्यक्ष शरद पवार, सद्गुरु जग्गी वासुदेव को पद्म विभूषण और विराट कोहली, साक्षी मलिक समेत देश के 8 खिलाड़ियों को पद्मश्री अवॉर्ड से सम्मानित किया।

Virat Kohli- India TV Hindi
Virat Kohli Image Source : PTI

ऩई दिल्ली: राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने बीजेपी नेता मुरली मनोहर जोशी, एनसीपी अध्यक्ष शरद पवार, सद्गुरु जग्गी वासुदेव को पद्म विभूषण और विराट कोहली, साक्षी मलिक समेत देश के 8 खिलाड़ियों को पद्मश्री अवॉर्ड दिए गए। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, बीजेपी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी समेत कई नेता और मंत्री मौजूद रहे। 26 जनवरी को 7 हस्तियों को पद्म विभूषण, 7 को पद्म भूषण और 75 को पद्मश्री के लिए चुना गया था।

देश-विदेश की खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें

पद्म विभूषण

शरद पवार, मुरली मनोहर जोशी,सद्गुरु जग्गी वासुदेव, के.जे. येसुदास,उडुपी रामचंद्र राव, सुंदरलाल पटवा (मरणोपरांत), पीए संगमा(मरणोपरांत)

पद्म भूषण 
विश्व मोहन भट्ट,देवी प्रसाद द्विवेदी, डॉ. तेहेमटन इरच उदवादिया, रत्न सुंदर महाराज, निरंजना नंद सरस्वती,चो. रामास्वामी (मरणोपरांत), महाचकरी सिरिनघोर्ण (साहित्य-शिक्षा), थाइलैंड

पद्मश्री (75 लोगों में 8 खिलाड़ी)
विराट कोहली, दीपा कर्माकर, मरियप्पन थंगवेलु, शेखर नायक, आर.पी. श्रीजेश, विकास गौड़ा

ये भी पढ़ें:-

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत