1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. WBCHSE HS Result 2017: 12वीं के परीक्षा परिणाम घोषित, यहां करें चेक

WBCHSE HS Result 2017: 12वीं के परीक्षा परिणाम घोषित, यहां करें चेक

 Written By: India TV News Desk
 Published : May 30, 2017 10:51 am IST,  Updated : May 30, 2017 10:51 am IST

सबसे पहले बोर्ड की ऑफिसियल वेबसाइट wbresults.nic.in पर जाएं, उसके बाद WBCHSE 12th Result 2017 लिंक पर क्लिक करें। इस लिंक पर क्लिक करते ही जो पेज खुलेगा उसपर आवश्यक जानकारी दर्ज करें।

WBCHSE HS Result 2017- India TV Hindi
WBCHSE HS Result 2017

नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल उच्च माध्यमिक शिक्षा परिषद (WBCHSE) 12वीं क्लास के रिजल्ट की घोषणा कुछ ही देर में करेगा। WBCHSE की 12वीं क्लास की तीनों स्ट्रीम साइंस, कॉमर्स और आर्ट्स का रिजल्ट ऑफिसियल वेबसाइट wbresults.nic.in पर 30 मई को जारी किया जाएगा। करीब 8 लाख छात्र इस परिणाम का इंतजार कर रहे हैं। पिछले कुछ सालों से छात्र छात्राओं के बेहतर प्रदर्शन को दिमाग में रखते हुए पश्‍चिम बंगाल बोर्ड इस साल भी बेहतर रिजल्‍ट की उम्‍मीद कर रहा है। 2016 में 7,79,453 उम्‍मीदवार परीक्षा में शामिल हुए थे जिसमें से 679453 छात्र उतीर्ण हुए। उतीर्ण छात्रों की प्रतिशतता 83.56 फीसद थी जो 2015 से अधिक थी। ये भी पढ़ें: इस ब्लड ग्रुप के लोग हैं एलियंस, कहीं आप भी तो उनमें से एक नहीं

ऐसे पता करें अपना रिजल्ट:

-सबसे पहले बोर्ड की ऑफिसियल वेबसाइट wbresults.nic.in पर जाएं

-उसके बाद WBCHSE 12th Result 2017 लिंक पर क्लिक करें
-इस लिंक पर क्लिक करते ही जो पेज खुलेगा उसपर आवश्यक जानकारी दर्ज करें
-इसके बाद सब्मिट के लिंक पर क्लिक करें
-रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा। वेबसाइट से अपने मार्क शीट का प्रिंट आउट भी ले सकते हैं।

ये भी पढ़ें: भारत में है दुनिया का दूसरा बरमूडा, ले चुका है कई जान...
आखिर भारत में इसे क्यों कहा जाता है ‘उड़ता ताबूत’?

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत