नई दिल्ली: कभी विलियम शेक्सपीयर ने कहा था कि नाम में क्या रखा है। लेकिन आज के दौर में नाम ही सबसे ज्यादा मुश्किलें खड़ी करने लगे हैं। उदाहरण के तौर पर समझिए अगर किसी रमेश नाम का व्यक्ति बुरे काम में लिप्त है और दो चार रमेश नाम के लोग अगर इसी प्रवृत्ति के जानकारी में आने लग जाते हैं तो हर रमेश को शक की निगाहों से देखा जाने लगता है। नाम किसी व्यक्ति का भी हो सकता है, वस्तु का भी और जगहों (नगरों, मोहल्लों, कस्बों, राज्यों और देशों) का भी। लेकिन जब बढ़ते लोग (आबादी) और शब्दों की सीमाएं आपको मजबूर कर दें तो शब्दों की कुछ ऐसी उस्तादी हमारे सामने आती है कि हमारा दिमाग चकरा जाता है। भ्रमणशील एवं घुमंतू टाइप को लोगों को जगहों के अजीबोगरीब नाम सबसे ज्यादा रोमांचित करते हैं। आज हम आपको अपनी खबरे में कुछ ऐसे रेलवे स्टेशनों के नाम बताने वाले हैं जिनका नाम देख कर पहले तो आप चौकेंगे बाद में आपको उनका नाम लेने में भी काफी मुश्किल आएगी। यकीन आए तो देखिए। (नोट: सभी फोटो सोशल साइट फेसबुक से लिए गए हैं।)









