1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. वैलेंटाइन डे पर अभद्र व्यवहार बर्दाश्त नहीं करेंगे: बजरंग दल

वैलेंटाइन डे पर अभद्र व्यवहार बर्दाश्त नहीं करेंगे: बजरंग दल

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Feb 08, 2020 11:05 pm IST,  Updated : Feb 08, 2020 11:05 pm IST

तेलंगाना में बजरंग दल ने शनिवार को कहा कि वे वेलेंटाइन डे पर विदेशी संस्कृति का पालन करने वाले युवाओं का 'अभद्र व्यवहार' बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Will not tolerate indecent behaviour on Valentine's day:...- India TV Hindi
Will not tolerate indecent behaviour on Valentine's day: Bajrang Dal

हैदराबाद: तेलंगाना में बजरंग दल ने शनिवार को कहा कि वे वेलेंटाइन डे पर विदेशी संस्कृति का पालन करने वाले युवाओं का 'अभद्र व्यवहार' बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बजरंग दल के प्रदेश संयोजक सुभाष चंदर ने कहा कि प्यार के नाम पर पार्क और पब में जाने वाले युवाओं को रोकने की कोशिश की जाएगी। विश्व हिन्दू परिषद और बजरंग दल के बयान में कहा गया कि भारतीय मूल्यों और परंपराओं का अपमान तथा अपने माता-पिता को शर्मिंदा करने वाले युवाओं को 'स्वदेशी' संस्कृति की महानता समझाएंगे। 

उन्होंने कहा कि बहुराष्ट्रीय कंपनियों के व्यापार की भूख के कारण भारतीय संस्कृति को क्षति पहुंच रही है। ये कंपनियां वेलेंटाइन डे के नाम पर युवाओं को खरीदारी के लिए आकर्षित कर रही हैं। पिछले साल 14 फरवरी को हुए पुलवामा हमले को याद करते हुए, उन्होंने कहा कि उनका दल युवाओं को जागरूक करेगा कि 'प्रेमी दिवस' के रूप में मनाने की जगह वे 14 फरवरी को शहीदों को श्रद्धांजलि दें। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत