1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. महिला ने ट्वीट कर PM मोदी से मांगा ‘स्टोल’, चंद घंटों में पहुंचा उसके घर

महिला ने ट्वीट कर PM मोदी से मांगा ‘स्टोल’, चंद घंटों में पहुंचा उसके घर

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Feb 27, 2017 03:53 pm IST,  Updated : Feb 27, 2017 03:58 pm IST

नई दिल्ली: आजकल सोशल मीडिया का चलन तेजी से बढ़ता जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और इसीलिए लोग भी इसके जरिए उनके सामने अपनी मांग रखते

shiva stole- India TV Hindi
shiva stole

नई दिल्ली: आजकल सोशल मीडिया का चलन तेजी से बढ़ता जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और इसीलिए लोग भी इसके जरिए उनके सामने अपनी मांग रखते है। ऐसा ही एक वाकया देखने को मिला जब पीएम मोदी ने महाशिवरात्रि के मौके पर कोयंबटूर में 112 फीट की शिव प्रतिमा का उद्घाटन किया था। इस मौके पर मोदी ने एक खास तरह का शिवा स्टोल लपेटा हुआ था। शिल्पी तिवारी नाम की एक महिला को उनका यह स्टोल पसंद आ गया और उनसे रहा नहीं गया। उन्होंने देश के पीएम से उनका स्टोल ही मांग लिया।

(देश-विदेश की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें)

बता दें कि इसी दिन शिल्पी ने पीएम को ट्वीट करके कहा- मुझे आपका शिव स्टोल चाहिए। बस फिर क्या था 21 घंटों में ही ये खास गिफ्ट पीएम मोदी की तरफ से उनके घर पहुंच गया। स्टोल के साथ शिल्पी के ट्वीट की कॉपी पर पीएम मोदी का सिग्नेचर भी भेजा गया। इस गिफ्ट को पाकर शिल्पी खुशी से झूम उठी।

शिल्पी ने स्टोल के साथ ट्वीटर पर एक तस्वीर पोस्ट की और लिखा, यह आशिर्वाद पाकर मैं अभिभूत हूं……पीएम मोदी जो रोज हजारों मील सफर करते हैं..लेकिन फिर भी हमारी सुनते हैं। इस वाकये के बाद शिल्पी की खबर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत