1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. दिल्ली में लड़की से गैंगरेप, जान बचाने के लिए नग्न अवस्था में पहली मंजिल से कूदी

दिल्ली में लड़की से गैंगरेप, जान बचाने के लिए नग्न अवस्था में पहली मंजिल से कूदी

 Written By: India TV News Desk
 Published : Mar 14, 2017 08:43 am IST,  Updated : Mar 14, 2017 08:43 am IST

नई दिल्ली: दिल्ली के पांडव नगर इलाके में एक लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता ने पहली मंजिल से कूदकर अपनी जान बचाई। उसे उपचार के लिए पुलिस ने अस्पताल

Gang Rape- India TV Hindi
Gang Rape

नई दिल्ली: दिल्ली के पांडव नगर इलाके में एक लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता ने पहली मंजिल से कूदकर अपनी जान बचाई। उसे उपचार के लिए पुलिस ने अस्पताल में भर्ती करवाया है। नेपाल मूल की इस लड़की को पांडवनगर में अपनी हवस का शिकार बना लिया। बाद में उसे नग्न अवस्‍था में बाथरूम में बंद कर दिया। उसने अपनी जान बचाने को पहली मंजिल से छलांग लगा दी।

लड़की बिना कपड़ों के सड़क पर मदद की गुहार लगाती रही, लेकिन उसे तन ढकने का कपड़ा देने भी कोई सामने नहीं आया। हालांकि, लोगों ने पुलिस को इस बारे में सूचना दी। पुलिस को लड़की ने बताया कि वो अपने किसी जानने वाले के घर पर आई थी, जहां उसका गैंगरेप हुआ। लड़की ने बताया कि इस वारदात को उसके जानने वाले शख्स समेत पांच लोगों ने अंजाम दिया। इनके चंगुल से बचने के लिए वो पहली मंजिल की बालकनी से सड़क पर कूद गई।

सीसीटीवी में ये शर्मनाक वारदात कैद हो गई। सीसीटीवी में दिखाई देता है कि इस लड़की की मदद के लिए कोई सामने नहीं आया। लड़की के बयान के आधार पर पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत