नई दिल्ली: लोग अपने पार्टनर के साथ जीने-मरने की कपसमें खाते हैं। शादी के बंधन में बंधने के बाद पति और उसका घर ही सबकुछ होता है। जिस पति के नाम का सिंदुर बरकर सदा सुहागन की कामना करते है। अगर वहीं पत्नी अपने पति की मौत का षडयंत्र रचे, तो क्या कहेगे।
ये भी पढ़े-
- मंदसौर में दो महिलाओं की पिटाई पर संसद में हंगामा, जानिए क्या है मामला
- लगातार 7 दिन खाली पेट करें लहसुन और शहद का सेवन, पाएं अनोखे लाभ
राजधानी दिल्ली में एक पत्नी की ख़ौफनाक साजिश का खुलासा हुआ है। यहां एक पत्नी ने ब्वॉयफ्रेंड के साथ मिलकर अपने पति का मर्डर करवा दिया। परिवार को साजिश का पता तब चला जब उन्होंने महिला के फोन की रिकॉर्डिंग सुनी। फोन रिकॉर्डिंग से साफ हो गया कि पत्नी ने ही प्रेमी के साथ मिलकर राहुल को रास्ते से हटाने का प्लान बनाया था। पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि उसके फरार ब्वॉयफ्रेंड की तलाश कर रही है।
सुनिए कैसे सपना ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति को मौत की घाट उतारा। इसके बाद दोनों को इस बात का वश्वास हो गया था कि किसी को मर्डर के बारें में पता नहीं चला, लेकिन क्या हुआ कि यह मर्डर मिस्ट्री खपलकर सबके सामने आ गई। इसके बाद दोनों मिलने का प्लान बनाते है, जानिए फिय क्या हुआ।
सपना- अभी तक तो देख कुछ भी नहीं हुआ है। ना मेरे घर वालों ने मुझपर दबाव डाला। न कुछ हुआ है..
प्रेमी- कुछ नहीं हुआ है...
सपना- फिर तुमने जलाया क्यों।.मैंने तुमसे ये कहा था। ऐसा कुछ मत करना.
सपना- मैं तुझसे जो बात पूछ रही हूं वो बता। मैंने ये नहीं कहा था कि उसे जला देना या वो कर देना। जो कुछ करना था करते, लेकिन ऐसे मारते कि पता न चलता। कुछ ऐसा ही करना था अगर तुमने...
प्रेमी- किस्मत तेज थी उस @#$% की...
सपना- मैं तो ये कह रही थी या तो काम करते या तो तुम्हें करना ही नहीं था। करते तो ऐसा करते कि तड़प-तड़प के ना मरता।
फोन की इसी रिकॉर्डिंग से दिल्ली की एक पत्नी का ख़ौफनाक चेहरा सामने आया। जिसने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या की साजिश रची। अपने पति को मारने का आरोप लगा है सपना पर। चौबीस साल के राहुल को पेट्रोल छिड़कर जिंदा जला दिया गया। इस वक्त सपना को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। घटना दिल्ली के छावला थाना के रेवला खानपुर की है....
बहादुरगढ़ की रहने वाली सपना की तीन साल पहले राहुल से शादी हुई थी। शादी से पहले ही उसका किसी और से अफेयर चल रहा था। लेकिन शादी के बाद वो अपने प्रेमी से नहीं मिल पा रही थी। इसलिेए सपना ने पति राहुल को रास्ते से हटाने के लिए प्रेमी के साथ मिलकर प्लान बनाया और नौकरी दिलाने के बहाने उसका मर्डर करवा दिया।
ऐसे प्लान बना, किया मर्डर
प्लान के मुताबिक सपना ने राहुल को गांव के बस स्टॉप पर दो लड़कों से मिलने को कहा। जो उसकी नौकरी लगवा देंगे। पत्नी के कहने पर वो बस स्टॉप पहुंच गया। प्लान के मुताबिक दोनों लड़के राहुल को बाहरी दिल्ली के कंझावला में जंगलों में ले गया। जहां उस पर पेट्रोल छिड़कर जिंदा जला दिया। आग लगाने के बाद दोनों लड़के मौके से फरार हो गये। अगले दिन कुछ लोगो ने राहुल को गंभीर हालत में देखा और अस्पताल में भर्ती कराया जहां छह दिन बाद उसकी मौत हो गई।
ऐसे हुआ इस मिस्ट्री का खुलासा
मर्डर की साजिश का खुलासा तब हुआ जब राहुल के छोटे भाई महेश ने भाभी सपना से अपना मोबाइल वापस लिया। महेश ने जब अपनी भाभी की कॉल रिकॉर्डिंग सुनी तो वो दंग रह गया। दरअसल- राहुल की मौत के बाद परिवार को सपना पर थोड़ा शक था। इसलिए महेश ने सपना के फोन की बैटरी खराब होने का बहाना कर अपना फोन दे दिया था और उसमें कॉल रिकॉर्डिंग का ऑप्शन ऑन कर दिया। फिर क्या था। जब सपना ने अपने प्रेमी से बात की तो सारी बातें रिकॉर्ड हो गई...
प्रेमी- तु कब आयेगी यहां पक्का बता..
सपना- दो तीन दिन में इसके फूल बहाए जाएंगे तभी आया जायेगा। तभी आ पाऊंगी। तब तक नहीं आ पाऊंगी..
प्रेमी- तब तक नहीं आ पाएगी.हां
सपना- कोई जगह तो होगी जहां मारा?
प्रेमी- क्या जानकर करेगी। जो काम होना था वो हो गया। क्यों सारी चीज पूछ रही है
सपना- मैं यही तो पूछ रही हूं कोई तो जगह होगी वो.तुने आसपास कहीं मारा होता। कंझावला में क्यों मार। हरियाणा वाला पकड़ता, दिल्ली वाला पकड़ता उसे.. अब वो कंझावला कैसे पहुंचा..
प्रेमी- इसलिए मारा... अगर कंझावला में आये तो कंझावला में पकड़े और दिल्ली में तो दिल्ली वाले... इसलिए वहां मारा..
राहुल की हत्या करने के बाद सपना लगातार अपने ब्वॉयफ्रेंड से बात कर रही है। जो सारी रिकॉर्ड होती गई।
सपना- कम से कम फोन पर तो बात कर लिया कर...इतना मत बना कर...तूने तो मुझे फोन करना ही छोड़ दिया...
प्रेमी- फोन तो मैं करता हूं...लेकिन तो फोन उठाती ही नहीं है...एक फोन से ज्यादा नहीं कर सकता...
सपना- अभी तक तो देख कुछ भी नहीं हुआ है..ना मेरे घर वालों ने मुझपर दबाव डाला...न कुछ हुआ है...
प्रेमी- कुछ नहीं हुआ है...
सपना- फिर तुमने जलाया क्यों? मैंने तुमसे ये कहा था...ऐसा कुछ मत करना...
साजिश का खुलासा होते ही राहुल के भाई महेश ने पुलिस में शिकायत दर्ज करा दी। पुलिस की सख्ती के आगे सपना टूट गई और उसने अपने पति के मर्डर की साजिश का पूरा खुलासा कर दिया। पुलिस ने सपना को गिरफ्तार कर लिया है और साथ ही उसके ब्वॉयफ्रेंड और उसके साथी की तलाश कर रही है जिसने राहुल को जिंदा जलाया था।
देखे वीडियो-