
आखिरी मुलाकात बनी किंजल की आखिरी सांस
18 जुलाई 2016 और जगह तुंगारेश्वर मंदिर। जहां पर देवेन्द्र ने किंजल को मिलने के लिए बुलाया था। किंजल साजिश से पूरी तरह बेखबर थी। उसे लगा कि देवेंद्र से आखिरी मुलाकात के बाद ये रिश्ता हमेशा के लिए खत्म हो जाएगा। लेकिन बदले की आग ने ब्वॉयफ्रेंड की सोच को इतनी विकृत हो जाएगी किसी ने सोचा नहीं था।
घिनौनी हरकत का वीडियो बनाने का शक
साजिश की बिसात पर बिछाए गए प्यादे पहले से मौके पर मौजूद थे।शातिर दिमाग देवेंद्र और उसके दोस्तों ने किंजल की आबरू से खिलवाड़ किया। शक है कि इस घिनौनी करतूत का वीडियो तक बनाया गया। मकसद था किंजल का मुंह बंद कराना, लेकिन बदले की आग यही ठंडी नहीं हुई।
इसके बाद जो हुआ वो और भी हैरान करने वाला था साजिश पर पर्दा डालने के लिए कातिल झील में डूबोकर किंजल को मौत के घाट उतारना चाहते थे, लेकिन इस दौरान कुछ लोग मौके पर पहुंच गए।
इस तरह पकड़ा गया देवेंद्र और 4 साथी
देवेंद्र ने किंजल का मोबाइल स्विच ऑफ कर दिया था, लेकिन उसी मोबाइल की कॉल डिटेल से कातिल ब्वॉयफ्रेंड का राज खुल गया। आरोपी देवेंद्र को गिरफ्तार कर लिया गया है, लेकिन पूछताछ के दौरान बार-बार वो पुलिस को गुमराह कर रहा है। शक की बिनाह पर देवेंद्र के 4 दोस्त को हिरासत में लेकर पूछताछ हो रही है।
अब जांच टीम के लिए चुनौती है। उन लोगों की शिनाख्त करना जो इस जुर्म में देवेंद्र के साथ साए की तरह शामिल थे, क्योंकि देवेंद्र की कद-काठी ऐसी नहीं है कि वो अकेले इस पूरी वारदात को अंजाम दे सके। आखिर किंजल के कितने गुनहगार है। ये गुत्थी सुलझना अभी बाकी है।