1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. दिल्ली का बेरहम चेहरा, गोलगप्पे खाने को लेकर हुआ मर्डर

दिल्ली का बेरहम चेहरा, गोलगप्पे खाने को लेकर हुआ मर्डर

 Written By: India TV News Desk
 Published : Aug 26, 2016 08:02 pm IST,  Updated : Aug 26, 2016 10:11 pm IST

दिल्ली में रोज कोई न कोई किसी न किसी जगह वारदात सुनने को मिल ही जाती है। कभी पराठे खाने को लेकर हत्या तो कभी हॉर्न बजाने को झगड़ा तो कभी पार्किंग को लेकर मर्डर। लेकिन इस बार जो मामला सामने आया वो हैरान करने वाला है...

isfan- India TV Hindi
isfan

नई दिल्ली: गुस्सा क्या होता है ये बात दिल्ली में रहने वाले लोगों को अच्छी तरह से पता है। जिसकी वजह से रोज कहीं न कहीं कोई वारदात हो जाती है। कभी पराठे खाने को लेकर हत्या तो कभी हॉर्न बजाने को झगड़ा तो कभी पार्किंग को लेकर मर्डर। लेकिन इस बार जो मामला सामने आया वो हैरान करने वाला है। साथ में यह सोचने में मजबूर करने वाला है आखिर आपका बाहर जाकर खाना कितना सुरक्षित है।

ये भी पढ़े-

आप यह बात पढ़ सोचने में मजबूर हो जाएगे कि आखिर गोलगप्पे खाने को लेकर कोई कैसे किसी का कत्ल कर सकता है। लेकिन राजधानी दिल्ली में ऐसी घटना हुई। सीसीटीवी फुटेज से दोनों आरोपी पकड़ लिए गए है।

मामला दिल्ली के नार्थ वेस्ट स्वरूप नगर इलाके का है जहां एक लड़के को 2 लड़कों ने पीट पीटकर मार डाला। वजह जानकर आप हैरान हो जाएगे। दरअसल ये पूरी घटना गोलगप्पे खाने को लेकर हुई। 

ऐसे हुई ये घटना

शाम के समय सुनील नाम का एक शख्स शराब की दुकान पर शराब ख़रीदता है। उसके बाद वह चाट की रेहड़ी पर जाता है। जहां एक पहले से खड़े एक लड़के के साथ इसकी बहस हो जाती है। देखते ही देखते यह बहस इतनी बढ़ जाती है कि  इनमें मारपीट शुरू हो जाती है। इसके बाद सुनील का दूसरा साथी वहां पहुंचता है। वह भी इरफान की बुरी तरह पिटाई करता है।

इरफान को जख्मी करके सुनील और उसका साथी फरार हो जाते हैं। पीसीआर कॉल के बाद दिल्ली पुलिस मौके पर पहुंची। जो कि सड़क पर बेहोश पड़े इरफान को अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

सीसीटीवी फुटेज से पकड़े गए आरोपी
इरफान की पहचान उसकी बाइक के नंबर से हुई। जो कि एक मैकेनिक था। सीसीटीवी की फुटेज और लोगों के पूछताछ के बाद दिल्ली पुलिस ने आरोपी सुनील और उसके साथी लकी को गिरफ्तार कर लिया है।

देखे वीडियो-

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत