1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. आप की अदालत: 'हम क्या चूड़ियां पहनकर बैठे हैं?' बिलावल भुट्टो को लेकर भड़के ओवैसी ने ऐसा क्यों कहा

आप की अदालत: 'हम क्या चूड़ियां पहनकर बैठे हैं?' बिलावल भुट्टो को लेकर भड़के ओवैसी ने ऐसा क्यों कहा

 Written By: Rituraj Tripathi @riturajfbd
 Published : Jun 21, 2025 11:39 pm IST,  Updated : Jun 22, 2025 12:23 am IST

इंडिया टीवी के लोकप्रिय शो 'आप की अदालत' में AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने पाकिस्तानी नेता बिलावल भुट्टो के उस बयान पर नाराजगी जताई, जिसमें भुट्टो ने कहा था कि अगर हमारा पानी बंद किया तो दुनिया में पहली न्यूक्लियर वाटर वॉर होगी।

Asaduddin Owaisi- India TV Hindi
असदुद्दीन ओवैसी Image Source : INDIA TV

नई दिल्ली: इंडिया टीवी के लोकप्रिय शो 'आप की अदालत' में इस बार के मेहमान AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी थे। उन्होंने इंडिया टीवी के चेयरमैन एवं एडिटर-इन-चीफ रजत शर्मा के सवालों के खुलकर जवाब दिए। शो के दौरान ओवैसी ने पाकिस्तान को बेनकाब किया।

बिलावल भुट्टो को लेकर भड़के ओवैसी

रजत शर्मा ने ओवैसी से सवाल किया, 'बिलावल भुट्टो कहते हैं कि ये (भारत) तो रात के अंधेरे में हमला करते हैं। रात के अंधेरे में तो चोर हमला करते हैं। अगर हिम्मत है तो दिन में हमला करते।' इस सवाल के जवाब में ओवैसी ने कहा, 'सेकंड टाइम जो हमला हुआ था, वह दिन के उजाले में हुआ था। सवाल ये है कि बिलावल भुट्टो अपनी मां के हत्यारों को भूल चुके हैं। बिलावल भुट्टो को ये याद रखना चाहिए कि उनकी मां को आतंकियों ने मारा और उनकी मां की हत्या के वक्त 135 लोगों की मौत हुई। बिलावल भुट्टो ये भी भूल गए कि उनके नाना को जिसने फांसी पर चढ़ाया, वह भी आर्मी थी।'

रजत शर्मा ने ओवैसी से सवाल किया, 'बिलावल भुट्टो कह रहे हैं कि अगर हमारा पानी बंद किया तो दुनिया में पहली न्यूक्लियर वाटर वॉर होगी।' इस पर ओवैसी ने जवाब दिया कि हमारे पास नो फर्स्ट चूज का कंडीशन है। आप यूज करेंगे तो जाहिर है कि इंडिया को भी यूज करना पड़ेगा। पानी तो आज भी जा रहा है, हम उसे कहां रखेंगे। हम बस ये कंट्रोल कर रहे हैं कि जब तुम बीज बोओगे, उस वक्त पानी नहीं मिलेगा। क्योंकि तुम भारत में पिछले 70 साल से दहशतगर्दी के बीज बो रहे हो। अगर तुम्हारे किसानों को पानी चाहिए तो तुम्हें भारत में ये दहशत खत्म करनी होगी। 

ओवैसी ने बिलावल को दी खुली चेतावनी

ओवैसी ने कहा कि बिलावल भुट्टो इस तरह बचपने की गुफ्तगूं ना करें। वो देख लें। वो भारत की ताकत को महसूस कर चुके हैं। अगर आप भारत पर हमला करेंगे तो क्या हम चूड़ियां पहनकर बैठे हैं? हमारी फौज किसलिए रखी हुई है। क्या ये सिर्फ दिखाने के लिए है। इतना सब हथियार हम देश की रक्षा के लिए ही तो ले रहे हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत