1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. आप की अदालत: योगी आदित्यनाथ से तुलना करने पर क्या बोले हिमंत विश्व शर्मा

आप की अदालत: योगी आदित्यनाथ से तुलना करने पर क्या बोले हिमंत विश्व शर्मा

 Published : May 27, 2023 10:33 pm IST,  Updated : May 27, 2023 11:20 pm IST

इंडिया टीवी के लोकप्रिय शो 'आप की अदालत' में इस बार इंडिया टीवी के चेयरमैन एवं एडिटर-इन-चीफ रजत शर्मा के सवालों के घेरे में असम के मुख्यमंत्री और बीजेपी नेता हिमंता बिस्वा सरमा थे। इस दौरान उन्होंने कई मुद्दों को लेकर अपनी राय रखी।

Aap Ki Adalat, Himanta Vishwa Sharma, Assam, Rajat Sharma- India TV Hindi
आप की अदालत Image Source : INDIA TV

नई दिल्ली: इंडिया टीवी के लोकप्रिय कार्यक्रम 'आप की अदालत' में इस बार इंडिया टीवी के चेयरमैन एवं एडिटर-इन-चीफ रजत शर्मा के सवालों के घेरे में असम के मुख्यमंत्री और बीजेपी नेता हिमंता बिस्वा सरमा थे। उन्होंने इस दौरान रजत शर्मा के प्रत्येक सवालों का जवाब बड़ी ही बेबाकी से दिया। इस दौरान रजत शर्मा ने सवाल पूछा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उनके बीच उग्र हिंदुत्व को लेकर कोई मुकाबला है क्या?

'कृपया सेब और संतरे में तुलना ना करें'

इस सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि मैं एक छोटे से राज्य से आता हूं। वहीं योगी आदित्यनाथ उत्तर प्रदेश जैसे विशाल राज्य के सीएम हैं। कृपया एक सेब और संतरे की तुलना ना करें। उन्होंने कहा कि असम को लेकर मेरे कुछ सपने हैं और मैं उन्हें पूरा करने का प्रयास कर रहा हूं और मुझे भरोसा है कि जनता के आशीर्वाद से मैं उन्हें पूरा करने जा रहा हूं। 

'मेरा सपना कि मुस्लिम युवा आधुनिक शिक्षा प्राप्त करें'

असम में मदरसों को बंद करने के मुद्दे पर हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा कि मैं चाहता हूं कि मुस्लिम युवा आधुनिक शिक्षा प्राप्त करें। हालांकि यह देखना उनके परिवारों की जिम्मेदारी है कि उन्हें क्या शिक्षा दी जा रही है, मैं मुस्लिम समुदाय के लिए एक प्रगतिशील इको-सिस्टम बनाने की कोशिश कर रहा हूं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत