1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. '20 साल बाद हर मुस्लिम महिला बीजेपी को देगी वोट', यूनिफॉर्म सिविल कोड पर सीएम हिमंत ने दिया ये बयान

'20 साल बाद हर मुस्लिम महिला बीजेपी को देगी वोट', यूनिफॉर्म सिविल कोड पर सीएम हिमंत ने दिया ये बयान

 Written By: Deepak Vyas @deepakvyas9826
 Published : May 27, 2023 10:54 pm IST,  Updated : May 27, 2023 10:54 pm IST

असम के सीएम ने यूनिफॉर्म सिविल कोड के मुद्दे पर कहा, ‘मेरा ख्याल है कि अब से 15 से 20 साल के बाद हर मुस्लिम महिला वोटर बीजेपी को वोट देगी, क्योंकि हमने 'ट्रिपल तलाक' को खत्म कर दिया है और हम निश्चित रूप से बहुविवाह को भी खत्म कर देंगे।

ट्रिपल तलाक के मुद्दे पर हिमंत विश्व शर्मा ने दिया बड़ा बयान, यूनिफॉर्म सिविल कोड पर भी रखी बेबाक रा- India TV Hindi
ट्रिपल तलाक के मुद्दे पर हिमंत विश्व शर्मा ने दिया बड़ा बयान, यूनिफॉर्म सिविल कोड पर भी रखी बेबाक राय Image Source : INDIA TV

Aap ki Adalat: देश के लोकप्रिय शो 'आप की अदालत' में इस बर के मेहमान असम के मुख्यमंत्री और बीजेपी नेता हिमंता विश्व शर्मा ने इंडिया टीवी के एडिटर इन चीफ रजत शर्मा के कई सवालों के बेबाक जवाब दिए। बीजेपी के तेज-तर्रार नेताओं में से एक असम के सीएम हिमंत विश्व शर्मा ने यूनिफॉर्म सिविल कोड पर अपनी बात रखी।  

असम के सीएम ने यूनिफॉर्म सिविल कोड के मुद्दे पर कहा, ‘मेरा ख्याल है कि अब से 15 से 20 साल के बाद हर मुस्लिम महिला वोटर बीजेपी को वोट देगी, क्योंकि हमने 'ट्रिपल तलाक' को खत्म कर दिया है और हम निश्चित रूप से बहुविवाह को भी खत्म कर देंगे। यहां तक कि पैगंबर मोहम्मद, जिन्हें मुसलमान अपना 'नबी' मानते हैं, एक विवाह के पक्ष में थे।

बहुविवाह पर पैगंबर ने कहा था कि यह सिर्फ मौजूदा पत्नियों की सहमति से ही किया जा सकता है। हमारे संविधान में राज्य के नीति निर्देशक सिद्धांत स्पष्ट रूप से कहते हैं कि हमें एक समान नागरिक संहिता लानी चाहिए, और हम इसे निश्चित रूप से लागू करेंगे।’

असम में मदरसों को बंद करने पर कही ये बात

हिमंत विश्व शर्मा ने असम में मदरसों को बंद करने के विषय पर भी अपनी राय रखी। असम में मदरसों को बंद करने के मुद्दे पर हिमंत ने कहा, 'मैं चाहता हूं कि मुस्लिम युवा आधुनिक शिक्षा प्राप्त करें। हालांकि यह देखना उनके परिवारों की जिम्मेदारी है कि उन्हें क्या शिक्षा दी जा रही है, मैं मुस्लिम समुदाय के लिए एक प्रगतिशील इको-सिस्टम बनाने की कोशिश कर रहा हूं।'

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत