1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. जासूसी के आरोप में वित्त मंत्रालय का डाटा एंट्री ऑपरेटर गिरफ्तार, दूसरे देशों को भेजता था सीक्रेट जानकारी

जासूसी के आरोप में वित्त मंत्रालय का डाटा एंट्री ऑपरेटर गिरफ्तार, दूसरे देशों को भेजता था सीक्रेट जानकारी

 Reported By: Atul Bhatia @atul_bhatia1
 Published : Jan 18, 2023 07:18 pm IST,  Updated : Jan 18, 2023 08:12 pm IST

सीक्रेट जानकारी दूसरे देशों को लीक करने के आरोप में सुमित को गिरफ्तार किया गया।आरोपी के पास से एक मोबाइल फोन बरामद किया गया जिसके जरिए वह वित्त मंत्रालय से संबंधित गोपनीय जानकारियों को लीक करता था।

प्रतीकात्मक तस्वीर- India TV Hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर Image Source : पीटीआई

नई दिल्ली: वित्त मंत्रालय के डाटा एंट्री ऑपरेटर को जासूसी और गोपनीय डाटा लीक कर दूसरे देशों को भेजने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। क्राइम ब्रांच की साइबर सेल ने इस कर्मचारी को गिरफ्तार किया। इस कर्मचारी का नाम सुमित है और वह वित्त मंत्रालय में संविदा पर तैनात था।

बताया जाता है कि सुमित पैसों के एवज में विदेशों को डाटा लीक करता था।उसे जासूसी के आरोप में सुमित को गिरफ्तार किया गया है। तलाशी में आरोपी के पास से एक मोबाइल फोन बरामद किया गया जिसके जरिए वह वित्त मंत्रालय से संबंधित गोपनीय जानकारियों को लीक करता था। 

इस मामले में ऑफिसियल सीक्रेट एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल इस मामले को लेकर ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है कि वह कब से वित्त मंत्रालय में काम कर रहा था और उसने कितने मुल्कों को गोपनीय जानकारी दी है। चूंकि मामला वित्त मंत्रालय से जुड़ा हुआ है इसलिए पुलिस मामले की विस्तार से जांच के बाद ही इस संबंध में बयान जारी करना चाहती है।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत